Sidhi Murder: प्रेमिका ने लगाया था रेप का आरोप, जेल से छूटने के बाद प्रेमी पहुंचा उसके घर, कर दी गई हत्या!

रेप का आरोपी जेल से छटूने के कुछ दिन बाद उसी युवती के घर गया, जिसने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। यहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। वारदात के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव जब्त कर लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

अपडेटेड Oct 17, 2024 पर 6:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sidhi Murder: प्रेमिका ने लगाया था रेप आरोप, जेल से छूटने के बाद प्रेमी पहुंचा उसके घर, कर दी गई हत्या!

मध्य प्रदेश के सीधी जिले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां उस शख्स की हत्या कर दी गई, जिसकी प्रेमिका ने ही उस पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में लड़के को जेल भी हो गई थी। जेल से छूटकर वो लड़का बात करने प्रेमिका के घर पहुंचा, लेकिन, उसे ये नहीं पता था कि प्रेमिका के घर पर मौत उसका इंतजार कर रही है। 17 अक्टूबर को ये खौफनाक कांड हुआ। उसके हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

दरअसल हुआ ये कि रेप का आरोपी जेल से छटूने के कुछ दिन बाद उसी युवती के घर गया, जिसने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। यहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। वारदात के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव जब्त कर लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

लड़की के घर में मिली खून से लथपथ लाश


इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की और उसके घर वाले गायब हैं। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि मामला सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र के एक नौढिया गांव का है। यहां एक साकेत परिवार भी रहता है। 17 अक्टूबर को गांव वाले जब इस घर के पास से गुजरे, तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है, लेकिन कोई आवाज नहीं आ रही।

वे जब घर में झांकने लगे तो उनके होश उड़ गए। यहां एक शख्स की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जमोड़ी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर बाद फोरेंसिक साइंस लैब की टीम भी आ गई।

सिर पर भारी पत्थर मारकर की गई हत्या

आसपास के लोगों से पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जमोड़ी थाना प्रभारी विशाल शर्मा सहित SDOP गायत्री तिवारी ने बताया कि मृतक कोटहा का रहने वाला था। उसका नाम नीलकमल सोनी है। उसके सिर पर भारी पत्थर मार कर उसकी हत्या कर दी गई।

पिछले दिनों सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर नीलकमल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। उसके बाद वह पीड़ित युवती से मुलाकात करने गया था। उसी वक्त उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव भी नौढिया गांव के निवासी साकेत परिवार के घर से बरामद हुआ है।

प्रेम-प्रसंग के चलते हुई वारदात

इस मामले को लेकर SP डॉ. रविंद्र वर्मा का कहना है कि यह केस पूरी तरह से प्रेम प्रसंग का है। घटना के बाद प्रेमिका सहित तमाम लोग फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में जमोड़ी थाना पुलिस जुटी हुई है। मामले में जो साक्ष्य-तथ्य निकाल कर आएंगे उसी के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

बहराइच हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने मारी गोली, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।