मुंबई के डोंगरी में चार मंजिला इमारत गिरी, 50 लोगों के दबे होने की आशंका

दमकल विभाग और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

अपडेटेड Jul 16, 2019 पर 1:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

मुंबई की बारिश जानलेवा साबित होती है। बारिश का मौसम आते ही इमारतों पर कहर बनकर टूटता है। मुंबई शहर की जर्जर इमारतें बारिश न सह पाने की वजह से ताश के पत्तों की तरह ढह जाती है। हर साल मुंबई में बारिश के मौसम में बिल्डिंग क गिरने की खबरें आती रहती हैं। ऐसे ही आज मंगलवार को मुंबई के डोंगरी इलाके में 11 बजकर 48 मिनट पर टांडेल गली में केसरबाई नाम की बिल्डिंग का आधा हिस्सा गिर गया। यह बिल्डिंग अब्दुल हमीद दरगाह के पीछए हैं। बिल्डिंग काफी पुरानी बताई जा रही है। बिल्डिंग के मलबे में 40-50 लोगों के के फंसे होने की आशंका है।

फिलहाल दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ के मुताबिक, संकरी गली होने के कारण बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके पहले मूसलाधार बारिश होने की वजह से मुंबई के मालाड में एक दीवार गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई थी।

हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा है कि अभी पूरा फोकस मलवे में दबे लोगों को निकालने पर है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें दोषियों पर कार्रवाई होगी। 


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।