Mumbai Rain Alert : मुंबई में पिछले 24 घंटों में औसतन 100 मिमी बारिश हुई और मौसम विभाग ने अगले एक दिन में शहर और उपनगरों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। बुधवार को भारी बारिश के बाद कई निचले इलाकों में पानी भर गया और लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। गुरुवार की सुबह बारिश की तीव्रता कम हो गई और शहर के कुछ हिस्सों में बारिश नहीं हुई। एक अधिकारी ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी में गुरुवार सुबह 8 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में औसतन 100 मिमी बारिश हुई। इस अवधि के दौरान शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 95.39 मिमी, 96.70 मिमी और 110.45 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई।
