Mumbai: हॉस्टल में 18 वर्षीय छात्रा से रेप के बाद हत्या, जिस गार्ड पर शक था उसकी रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

आरोपी सिक्योरिटी गार्ड की पहचान 35 साल के प्रकाश कनौजिया के रूप में हुई है। वह लॉन्ड्री मैन के रूप में भी काम करता था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार 6 जून की सुबह चर्नी रोड स्टेशन के पास पटरियों पर कनौजिया का शव मिला। लड़की की हत्या दुपट्टे से गला घोंटकर की गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का कमरा बाहर से बंद था। जब दरवाजा खोला गया तो छात्रा मृत पाई गई

अपडेटेड Jun 07, 2023 पर 10:41 AM
Mumbai Hostel Murder: पुलिस को आशंका है कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई है

मुंबई (Mumbai) से एक गर्ल्स हॉस्टल में 18 साल की छात्रा से रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा के रेप और हत्या का शक हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड पर है, क्योंकि घटना के बाद से वह फरार था। हालांकि गार्ड का शव भी मुंबई पुलिस ने एक रेलवे ट्रैक पर बरामद किया है। इस मामले में एक और हैरान कर देने वाला तथ्य है कि यह हॉस्टल कोई प्राइवेट नहीं बल्कि सरकारी था। पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो उस समय आरोपी सिक्योरिटी गार्ड हॉस्टल से गायब था। आरोपी गार्ड ने कथित तौर पर 6 जून की शाम को ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला दक्षिण मुंबई का है।

सिक्योरिटी गार्ड की पहचान 35 साल के प्रकाश कनौजिया के रूप में हुई है। वह लॉन्ड्री मैन के रूप में भी काम करता था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार 6 जून की सुबह चर्नी रोड स्टेशन के पास पटरियों पर कनौजिया का शव मिला। लड़की की हत्या दुपट्टे से गला घोंटकर की गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का कमरा बाहर से बंद था। जब दरवाजा खोला गया तो छात्रा मृत पाई गई। छात्रा के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था।

पुलिस को आशंका है कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अकोला की रहने वाली छात्रा दूसरे वर्ष की पॉलिटेक्निक की छात्रा थी। पुलिस ने कहा कि महिला के हॉस्टल के साथी ने उसे अपने कमरे में आने के लिए कहा था, क्योंकि वह चौथी मंजिल पर अकेली थी।


ये भी पढ़ें- 102 बच्चों के पिता ने 12 पत्नियों को बर्थ कंट्रोल पिल्स देने का किया फैसला, खुद को बताया गैर जिम्मेदार

लेकिन पीड़िता ने कहा कि वह अपने कमरे में रहना पसंद करती है। हॉस्टल में वर्तमान में केवल 40-50 लड़कियां हैं, जिनमें पीड़िता के रूममेट सहित कई छुट्टियां मनाने घर गए थे। पुलिस मानकर चल रही है कि गार्ड ने छात्रा के रेप और हत्या के बाद पश्चाताप में आकर आत्महत्या की है।

इस घटना की जानकारी हॉस्टल के लोगों को शाम करीब 4 बजे हुई। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच दो एंगल से कर रही है। इस मामले में मरीन ड्राइव पुलिस जांच कर रही है और GRP ने इसमें एडीआर दर्ज किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।