Get App

मुंबई में नाइट कर्फ्यू समाप्त, 50% क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर और रेस्टोरेंट, जानें नई गाइडलाइंस

BMC की ओर से जारी की गई गाइडलाइन में रेस्तरां एवं बार को 50% क्षमता के साथ फिर से खोलने की अनुमति देने का फैसला किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2022 पर 9:50 PM
मुंबई में नाइट कर्फ्यू समाप्त, 50% क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर और रेस्टोरेंट, जानें नई गाइडलाइंस
आदेश में कहा गया है कि रेस्तरां और थिएटर 50 फीसदी क्षमता के साथ काम कर सकते हैं, शहर में लागू नाइट कर्फ्यू को हटा दिया गया है

Mumbai New Coronavirus Guidelines: कोरोना वायरस (Coronavirus) के घटते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मुंबईवासियों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। सरकार ने मुंबई में लागू नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) को हटाने का फैसले किया है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट और सिनेमाघरों को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने की मंजूरी भी दे दी गई है।

BMC की ओर से कोरोना की जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक, मुंबई में कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी गई है। आदेश में कहा गया है कि रेस्तरां और थिएटर 50 फीसदी क्षमता के साथ काम कर सकते हैं। शहर में लागू नाइट कर्फ्यू को हटा दिया गया है।

इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब स्विमिंग पूल और वाटर-पार्क 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। इसके अलावा अम्यूजमेंट पार्क और थीम पार्क 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले रहेंगे। वहीं, भजन, स्थानीय, सांस्कृतिक और लोक मनोरंजन कार्यक्रमों को 50 फीसदी क्षमता के साथ अनुमति दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें