Budget 2022: मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी अनंत नागेश्वरन (V Anantha Nageswaran) का मानना है कि वित्त वर्ष 2025-26 या 2026-27 तक भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था ($5 trillion economy) बन सकता है।
Budget 2022: मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी अनंत नागेश्वरन (V Anantha Nageswaran) का मानना है कि वित्त वर्ष 2025-26 या 2026-27 तक भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था ($5 trillion economy) बन सकता है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीईए ने कहा कि अगर जीडीपी लगभग 8 फीसदी की दर से बढ़ती रही, तो भारत के लिए 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था संभव है।
2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की कल्पना की थी। चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 9.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। 31 जनवरी को संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के मुताबिक 2022-23 में जीडीपी ग्रोथ 8 से 8.5 फीसदी और 2023-24 में 7.1 फीसदी रहने की संभावना है।
वित्त मंत्री ने मंगलवार को कहा कि निवेश को बढ़ावा देने के लिए 2022-23 में राज्यों को एक लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्यों को 2022-23 में राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के चार प्रतिशत तक राजकोषीय घाटे की अनुमति होगी।
कोविड-19 महामारी के प्रकोप और उसकी रोकथाम के लिए लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 6.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में अपना चौथा बजट पेश किया।
विपक्ष ने केंद्रीय बजट को बहुत निराशाजनक बताते हुए कहा कि इसमें न तो मध्यम वर्ग को कोई राहत दी गई है और न ही प्रधानमंत्री मोदी के भारत को 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के दृष्टिकोण का कोई संदर्भ है।
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में पेश किए गए वर्ष 2022-23 के आम बजट को दूरदर्शी करार दिया और दावा किया यह यह भारत की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला साबित होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने भी बजट की सराहना की है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।