Get App

Nanded News: नांदेड़ के अस्पताल में 24 घंटे में 7 और मरीजों की मौत! मृतकों की संख्या 31 हुई, महाराष्ट्र कैबिनेट आज करेगी चर्चा

Nanded News: महाराष्ट्र में नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 12 शिशुओं समेत 24 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक डॉ. दिलीप म्हैसेकर ने बताया कि पिछले 24 घंटे में, नांदेड़ सरकारी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज (GMCH) में 24 लोगों की मौत हुई है। इनमें 12 शिशु हैं जिन्हें कुछ स्थानीय निजी अस्पतालों से यहां भेजा गया था। शेष मृतक वयस्क थे, जिनकी विभिन्न कारणों से मौत हुई

Akhileshअपडेटेड Oct 03, 2023 पर 10:36 AM
Nanded News: नांदेड़ के अस्पताल में 24 घंटे में 7 और मरीजों की मौत! मृतकों की संख्या 31 हुई, महाराष्ट्र कैबिनेट आज करेगी चर्चा
Nanded News: नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में बीते 24 घंटे में 12 शिशुओं समेत 24 मरीजों की मौत हो गई

महाराष्ट्र में नांदेड़ (Nanded) के एक सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 12 शिशुओं समेत 24 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक डॉ. दिलीप म्हैसेकर ने पीटीआई को बताया कि पिछले 24 घंटे में, नांदेड़ सरकारी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज (GMCH) में 24 लोगों की मौत हुई है। इनमें 12 शिशु हैं जिन्हें कुछ स्थानीय निजी अस्पतालों से यहां भेजा गया था। शेष मृतक वयस्क थे, जिनकी विभिन्न कारणों से मौत हुई। इस बीच, कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने मंगलवार को दावा किया कि मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, क्योंकि कल से अस्पताल में 7 और मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।

चव्हाण ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "नांदेड़ में मौत का सिलसिला जारी है। सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कल से 7 और मरीजों की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं. राज्य सरकार को जिम्मेदारी तय करनी चाहिए।" मामले की जांच के लिए सोमवार को गठित तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति मंगलवार दोपहर को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र कैबिनेट आज एक बैठक में नांदेड़ अस्पताल में हुई मौतों पर चर्चा करेगी। कैबिनेट इस घटना को लेकर जांच समिति बनाने पर फैसला कर सकती है। महाराष्ट्र सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा, "... छोटे बच्चों की संख्या 4-5 थी... मुझे बताया गया कि दवाइयों, डॉक्टरों की कोई कमी नहीं थी। इसके बावजूद ऐसा क्यों हुआ इसका हम जायजा लेंगे। इस मामले में समिति गठित की गई है, हमारे कमिश्नर और डायरेक्टर वहां गए हैं, मैं भी वहां जा रहा हूं।"

मृतकों में गर्भवती महिलाएं भी शामिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें