Get App

14 जनवरी 1992 जब नरेंद्र मोदी ने लिया था अनोखा संकल्प, ‘राम मंदिर बनने पर ही वापस आऊंगा!’

22 जनवरी 2024 को भगवान राम के भव्य मंदिर में स्थापित होने का दिन है। आज से 32 साल पहले अयोध्या में प्रभु राम को एक टेंट में रखा गया था। 14 जनवरी 1992 के दिन जब नरेंद्र मोदी ने एकता यात्रा के दौरान इस जगह पूजा की तो उनकी आंखें भर आईं। ऐसे में उन्होंने संकल्प किया कि अब उसी दिन यहां कदम रखूंगा जब प्रभू राम को उनका मंदिर मिल जाएगा-

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2024 पर 12:55 PM
14 जनवरी 1992 जब नरेंद्र मोदी ने लिया था अनोखा संकल्प, ‘राम मंदिर बनने पर ही वापस आऊंगा!’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिज्ञा आखिरकार पूरी हो ही गई, जल्द होगा प्रभु राम का अभिषेक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम का अभिषेक करेंगे। राम मंदिर में फिर एक बार प्रभु राम को देखने का करोड़ों लोगों का सपना पूरा हो रहा है। नरेंद्र मोदी के लिए 14 जनवरी महज एक तारीख नहीं है, ये उनके संकल्प का दिन है। 32 सालों का लंबा इंतजार 22 जनवरी को खत्म होने जा रहा है। उनके जीवन में इस दिन का क्या महत्व है? क्यों ऐसी कठोर प्रतिज्ञा करने पर हो गए थे पीएम मोदी मजबूर, आइए जानते हैं-

एकता यात्रा के दौरान लिया था संकल्प

14 जनवरी साल 1992 कन्याकुमारी से कश्मीर तक एकता यात्रा निकाली जा रही थी। इस दिन नरेंद्र मोदी अयोध्या राम जन्मभूमि पहुंचे। जय श्री राम का नारा लगाकर उन्होंने प्रभु श्री राम की पूजा की। भगवान राम एक टेंट में विराजमान थे और उनसे ये सब देखा नहीं गया। काफी देर तक वो भगवान राम को निहारते रहे। दर्शन के बाद जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि अब आप दोबारा वापस कब आएंगे तो नरेंद्र मोदी ने जो जवाब दिया उसे सुन सब दंग रह गए। उन्होंने कहा था कि मंदिर बनने के बाद ही लौटूंगा। हालांकि 5 अगस्त 2020 को राम जन्मभूमि के भूमिपूजन में पहुंचे थे।

अब प्रभु राम को किया जाएगा मंदिर में स्थापित

32 सालों के बाद अब जाकर नरेंद्र मोदी का संकल्प पूरा हुआ। राम जन्मभूमि पर भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत से लेकर प्राण प्रतिष्ठा तक सारा काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही पूरा हुआ। 22 जनवरी 2024 को वो अपने इस संकल्प को पूरा करते हुए राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन में देश और दुनिया की कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी। दुनिया के अलग-अलग देशों से भगवान राम के लिए तोहफे भेजे जा रहे हैं। 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कई राज्यों में इस दिन ड्राई डे भी रखा जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें