AR Rahman की फैन ने उनके सामने परफॉर्म किया Maa Tujhe Salaam, सिंगर ने रिकॉर्ड किया मोमेंट

दुबई में पहुंचे एआर रहमान को अचानक से उनकी एक ऐसी फैन मिल गई जिसने उनका गाना सड़क पर प्रस्तुत किया। Celinedee Matahari नाम की इस फैन ने एआर रहमान की गाड़ी रोक कर उनके सामने 'मां तुझे सलाम' प्रेजेंट किया। एआर रहमान इतना इंप्रेस हुए कि उन्होंने खुद इस मोमेंट को कैप्चर किया।

अपडेटेड Jan 14, 2024 पर 12:00 PM
Story continues below Advertisement
@celinedee_matahari पर शेयर की गई वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट

Celinedee Matahari के लिए ये किसी सपने से कम नहीं था। जिस म्यूजिक कंपोजर और सिंगर की वो हमेशा से फैन हैं, उन्हीं के सामने 'मां तुझे सलाम' उन्हें गाने का मौका मिला। ये गाना करोड़ों लोगों के दिलों के करीब है। इस गाने को एआर रहमान के सामने गाना फ्रेंच इंडोनेशियन महिला के लिए काफी बड़ा फैन मोमेंट था। एआर रहमान ने उनके जज्बे को सलाम करते हुए उनकी ये वीडियो भी रिकॉर्ड की।

दुबई में फैन मोमेंट रिकॉर्ड

माताहारी ने अपने इंस्टा अकाउंट से भी ये क्लिप पोस्ट की। दुबई में माताहारी ने सिंगर की गाड़ी को रोका और जैसे ही गाड़ी रुकी उन्होंने अपने गिटार पर दिग्गज कंपोजर का गाना बजाना शुरू कर दिया। रहमान उनके इस जेस्चर से खुद भी हैरान थे और उनकी इस परफॉर्मेंस का मुस्कुरा कर वेलकम किया। फिर क्या एक वक्त था जब एआर रहमान ने अपना फोन निकाला और उनकी परफॉर्मेंस रिकॉर्ड करना शुरू कर दी।


लोगों ने की एआर रहमान के फैन की तारीफ

माताहारी ने वीडियो की कैप्शन में लिखा कि ये मेरा सौभाग्य था कि मुझे एआर रहमान से मिलने का मौका मिला। मुझे अपने लिए गाना गाने का मौका देने के लिए धन्यवाद। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। 80 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है। कमेंट सेक्शन में सभी ने माताहारी की परफॉर्मेंस की तारीफ भी की है।

Reliance Jio: भारत के बाद श्रीलंका में छाने की तैयारी, सरकारी टेलिकॉम कंपनी में खरीदना चाहती है हिस्सेदारी

एआर रहमान की हिट एल्बम

एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि सिर्फ एआर रहमान ही हैं जो किसी अजनबी आर्टिस्ट की परफॉर्मेंस को उसके टैलेंट की वजह से इतना प्रोत्साहित कर सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि एआर रहमान के सामने वंदे मातरम गाना हर आर्टिस्ट का ख्वाब है आपको ये मौका मिला। बता दें कि मां तुझे सलाम 1997 में रिलीज हुआ था जो उनकी एल्बम वंदे मातरम का सबसे हिट गाना रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।