सरकार ने क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाकर डबल किया, 3250 रुपए प्रति मीट्रिक टन की जगह 6000 रुपए हुआ टैक्स

भारत ने 1 जुलाई, 2022 को पहली बार विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स लगाया था, जिसमें ऊर्जा कंपनियों के असामान्य मुनाफे पर टैक्स लगाया गया था। तेल की औसत कीमतों के आधार पर टैक्स दरों की हर पखवाड़े समीक्षा की जाती है।

अपडेटेड Jul 02, 2024 पर 1:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सरकार ने क्रूड पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स

भारत सरकार ने सोमवार को क्रूड पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाकर लगभग डबल किया है। सोमवार, 1 जुलाई को जारी अधिसूचना के मुताबिक, कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स 3250 रुपए प्रति मीट्रिक टन से बढ़ाकर 6000 रुपए प्रति मीट्रिक टन कर दिया। इसके साथ ही डीजल, पेट्रोल और ATF के एक्सपोर्ट पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) को शून्य ही रखा है।

इससे पहले 15 जून को, सरकार ने घरेलू उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 5,200 रुपये प्रति टन से घटाकर 3,250 रुपये कर दिया था। यह टैक्स विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) के रूप में लगाया जाता है।

भारत ने 1 जुलाई, 2022 को पहली बार विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स लगाया था, जिसमें ऊर्जा कंपनियों के असामान्य मुनाफे पर टैक्स लगाया गया था। तेल की औसत कीमतों के आधार पर टैक्स दरों की हर पखवाड़े समीक्षा की जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।