Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹5240 सस्ता, 10 बड़े शहरों में इतनी रह गई कीमत

Gold Price Today: वर्तमान में कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 125620 रुपये प्रति 10 ग्राम है। डॉलर में मजबूती, भारत-US के बीच व्यापार समझौता होने को लेकर आशावाद, US-चीन के बीच ट्रेड पर टेंशन में राहत की उम्मीद और प्रॉफिट बुकिंग से कीमतें नीचे आई हैं

अपडेटेड Oct 26, 2025 पर 7:49 AM
Story continues below Advertisement
22 कैरेट गोल्ड एक सप्ताह में यह 4800 रुपये गिरा है।

Gold Rate Today: देश में दिवाली से पहले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 5780 रुपये बढ़ा था। लेकिन अब एक सप्ताह में यह 5240 रुपये घट गया है। 18 अक्टूबर को धनतेरस के दिन से सोना लगातार सस्ता हो रहा है। राजधानी दिल्ली में कीमत अब घटकर 125770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो एक सप्ताह में यह 4800 रुपये गिरा है। देश के 10 बड़े शहरों में 26 अक्टूबर को गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 125770 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 115300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 115150 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 125620 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 115300 125770
मुंबई 115150 125620
अहमदाबाद 115150 125670
चेन्नई 115150 125620
कोलकाता 115150 125620
हैदराबाद 115150 125620
जयपुर 115300 125770
भोपाल 115150 125670
लखनऊ 115300 125770
चंडीगढ़ 115300 125770

चांदी की कीमत

चांदी वीकली बेसिस पर लगातार दूसरे सप्ताह सस्ती हुई है। इसकी कीमत पिछले एक सप्ताह में 17000 रुपये घट गई है। 26 अक्टूबर को यह 155000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 1.66 डॉलर टूटकर 48.12 डॉलर प्रति औंस रह गया है। लंदन के बाजार में पैदा हुई चांदी की किल्लत अब खत्म हो गई है।

Gold Price: लगातार सस्ता हो रहा है सोना, क्या फिर 1 लाख होगा गोल्ड? क्यों रिकॉर्ड हाई से गिर रहा है सोना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।