Get App

Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, 10 DRG जवान और एक ड्राइवर शहीद

Naxal Attack: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ CM से बात करके दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पास नक्सली हमले में वीर गति को प्राप्त 10 डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों की जानकारी ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ CM को हर संभव मदद का आश्वासन दिया

Curated By: Akhileshअपडेटेड Apr 26, 2023 पर 4:00 PM
Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, 10 DRG जवान और एक ड्राइवर शहीद
Naxal Attack in Dantewada: हमले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (Naxal Attack in Dantewada) में बड़े नक्सली हमले की खबर आ रही है। दंतेवाड़ा में बुधवार को हुए नक्सली हमले 11 जवान शहीद हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पास DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर नक्सलियों ने IED से हमला किया। IED को नक्सलियों ने पहले से प्लांट किया था। शहीद जवानों में 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर शामिल है। हमले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा। यह घटना बहुत दुखद है। नक्सलियों को खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है। योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, "दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।"

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ CM से बात करके दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पास नक्सली हमले में वीर गति को प्राप्त 10 डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों की जानकारी ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ CM को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें