NCR Fog: ग्रेटर नोएडा में कोहरे का कहर, एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराईं दर्जनों गाड़ियां

एक अधिकारी ने बताया कि घायलों की संख्या अभी पता नहीं है। लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे हुई इस घटना की सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल लोगों को कैलाश अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

अपडेटेड Dec 27, 2023 पर 1:59 PM
Story continues below Advertisement
NCR Fog: दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा

दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य रही, जिससे हवाई एवं रेल सेवाएं प्रभावित हुई। ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास बुधवार सुबह घने कोहरे के चलते दर्जनों गाड़ियां आपस में टकरा गईं जिससे कई लोग घायल हो गए। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में कई लोगों को चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे के दयानतपुर गांव के पास एक ट्रक आगे चल रहे एक डंपर से टकरा गया। फिर उसके पीछे एक के बाद एक कर करीब दर्जन भर गाड़ियां टकराती चली गईं।

उन्होंने बताया कि घायलों की संख्या अभी पता नहीं है। लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे हुई इस घटना की सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।


अधिकारी ने बताया कि घायल लोगों को कैलाश अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि सात गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है, जबकि कई गाड़ियों को मामूली क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा दिया गया है और सामान्य यातायात बहाल कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद जेवर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते जाने वाले लोगों को धीमी गति से वाहन चलाने तथा अपनी गाड़ियों के फॉग लाइट और डीपर लाइट जलाने की सलाह दी। अधिकारी ने लोगों से अपील की कि एनसीआर में घने कोहरे के चलते सावधानी से वाहन चलाएं, और अगर संभव हो तो कोहरे में बाहर निकलने से बचें।

ये भी पढ़ें- J&K में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए राजौरी पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- 'परिवार के सदस्य हैं हमारे जवान'

सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में एक्सप्रेसवे पर कई निजी और वाणिज्यिक वाहन क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि एक्सप्रेसवे की एक लेन पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा है और अवरोधक लगे हैं।

इस महीने के शुरुआत में कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निवारक उपाय के रूप में यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार की सीमा 80 किमी प्रति घंटा तय की गई थी। यह गति सीमा 15 दिसंबर को शुरू की गई और 15 फरवरी तक लागू रहेगी।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Dec 27, 2023 1:56 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।