सीने और पेट में लगी थीं चोटें...नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 मौतों की दर्दनाक कहानी आई सामने

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में ज्यादातर लोगों के पैरों में चोटें आईं, जबकि कुछ की हड्डियां भी चोटिल हुईं। एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद कई घायलों को छुट्टी दे दी। बाकी मरीजों का इलाज 15 डॉक्टरों की मेडिकल टीम कर रही है। वहीं हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को लेकर ये बड़ी बात पता चली है

अपडेटेड Feb 16, 2025 पर 2:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भगदड़ में 18 मौतों की दुखद कहानी

New Delhi Railway station : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13-14 पर भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि भगदड़ जैसा हालात हो गए। स्टेशन पर तो कुछ लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हो गई। स्टेशन पर इतनी भीड़ जमा हो गई कि लोगों को कहीं और जाने की जगह नहीं मिली और कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस हादसे के बाद रेलवे प्रशासन पर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं। मृतकों के परिजनों ने रेलवे प्रशासन पर लपरवाही का भी आरोप लगाया है। इस बीच इस हादसे में अपनी जान गंवाने वालें मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है।

शवों के सीने और पेट में थी चोट

दिल्ली के LNJP अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, आरएमएल अस्पताल में लाए गए ज़्यादातर शवों के सीने और पेट में चोटें थीं और उन्हें दम घुटने की वजह से चोट लगी थी।  नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में ज्यादातर लोगों के पैरों में चोटें आईं, जबकि कुछ की हड्डियां भी चोटिल हुईं। एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद कई घायलों को छुट्टी दे दी। बाकी मरीजों का इलाज 15 डॉक्टरों की मेडिकल टीम कर रही है।


बता दें कि शनिवार रात मची भगदड़ में 12 लोग गंभीर रुप से घायल लोगों का दिल्ली के LNJP अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस दुखद हादसे में मरने वालों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 महिलाए शामिल है।

हादसे की शुरु हुआ जांच

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को लेकर दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि, 'ट्रेनों की घोषणा को लेकर भ्रम की स्थिति की जांच दो ट्रेनों के नाम के एक ही होने के कारण हुई, जिनका नाम 'प्रयागराज' से शुरू होता है। प्रयागराज स्पेशल के प्लेटफॉर्म 16 पर आने की घोषणा से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई क्योंकि प्रयागराज एक्सप्रेस पहले से ही प्लेटफॉर्म 14 पर थी। जो लोग प्लेटफॉर्म 14 पर अपनी ट्रेन तक नहीं पहुंच पाए, उन्हें लगा कि उनकी ट्रेन प्लेटफॉर्म 16 पर आ रही है, जिसके कारण भगदड़ मच गई। इसके अलावा प्रयागराज जाने वाली 4 ट्रेनें थीं जिनमें से 3 देरी से चल रही थीं, जिससे अप्रत्याशित रूप से भीड़भाड़ हो गई।'

वहीं दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच का नेतृत्व डीसीपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, भगदड़ जैसी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा छह अतिरिक्त कंपनियों की आपूर्ति की गई।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।