Get App

नोएडा में लागू हो रहा नया ट्रैफिक नियम, जान लें वरना जरा सी चूक और 1500 रुपये का लगेगा जुर्माना

अगर आप दिल्ली या आस पास के इलाकों से रोज नोएडा आते-जाते हैं तो आपके लिए ये काम की खबर है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस जल्द ही तीन प्रमुख मार्गों पर लेन ड्राइविंग नियम लागू करने जा रही है। जान लें नोएडा के किन रास्तों पर लागू होगा ये नया नियम

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2025 पर 6:27 PM
नोएडा में लागू हो रहा नया ट्रैफिक नियम, जान लें वरना जरा सी चूक और 1500 रुपये का लगेगा जुर्माना
Noida Traffic Update: नोएडा में लागू हो रहा नया ट्रैफिक नियम

Noida New traffic Rules  : अगर आप दिल्ली या आस पास के इलाकों से रोज नोएडा आते-जाते हैं तो आपके लिए ये काम की खबर है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस जल्द ही तीन प्रमुख मार्गों पर लेन ड्राइविंग नियम लागू करने जा रही है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस जिन तीन मार्गों पर ये नियम लागू करने जा रही है, उनमें एमिटी यूनिवर्सिटी के पास चरखा गोल चक्कर, गार्डन गैलेरिया मॉल से फिल्म सिटी तक और दलित प्रेरणा स्थल के पास पक्षियों के खाना खिलाने की जगह शामिल है। इन सड़कों पर लेन ड्राइविंग नियम लागू करने के पीछे पुलिस का मकसद ट्रैफिक जाम को कमन करना है।

नहीं माने नियम तो लगेगा जुर्माना

जो ड्राइवर लेन ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन करेंगे, उन्हें उन पर 1,500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। सुबह और शाम की पीक ट्रैफिक के दौरान अचानक लेन बदलने से जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इस पर लगाम कसने के लिए ही नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यह तरकीब निकाली है। टाइम्‍स ऑफ इंडिया के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि जब एक वाहन लेन बदलने के लिए थोड़ा ब्रेक लगाता है, तो पीछे आने वाले वाहन टकराव से बचने के लिए अधिक तेजी से ब्रेक लगाते हैं। इस चेन रिएक्शन के कारण अक्सर ट्रैफिक धीमा हो जाता है या रुक जाता है। ऐसे अचानक लेन बदलने से साइडस्वाइप और रियर-एंड टकराव की आशंका भी बढ़ जाती है।

कैमरे से होगी निगरानी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें