राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कई ठिकानों और उससे जुड़े लिंक पर देश भर में छापेमारी की है। पीएफआई से जुड़े लोगों पर टेरर फंडिंग और कैंप चलाने के मामले में ED और NIA ने उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में छापेमारी की है। NIA और ED की रडार पर PFI के चेयरमैन ओएमए सलाम भी हैं। जिनके घर पर आधी रात को छापेमारी की गई।
