Moneycontrol Hindi Daily Essential: हर जरूरी खबर जो आपके लिए जानना जरूरी है

मनीकंट्रोल हिंदी के इस सीरीज में हम अपने पाठकों को कुछ अहम खबरों का ब्योरा देंगे ताकि भागदौड़ में कुछ छूट ना जाए

अपडेटेड Sep 22, 2022 पर 7:04 AM
Story continues below Advertisement
जानिए खबरों में क्या है आज खास

Moneycontrol Hindi Daily: मनीकंट्रोल हिंदी के इस सीरीज में हम अपने पाठकों को कुछ अहम खबरों का ब्योरा देंगे ताकि भागदौड़ में कुछ छूट ना जाए। पढ़िए मनीकंट्रोल की कुछ दिलचस्प खबरें.

फेड रिजर्व ने रेट बढ़ाया

US Fed Rate Hike: यूएस फेडरल रिजर्व ने दिया झटका, लगातार तीसरी बार 0.75% बढ़ाई ब्याज दर


अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने बुधवार को लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में इजाफा किया। यूएस फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.75 फीसदी का बढ़ोतरी का ऐलान किया। साथ ही 2023 तक ब्याज दरों के 4.6 फीसदी तक जाने का अनुमान जताया। दरअसल अमेरिका में महंगाई पिछले 40 सालों के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर है, जिसे काबू में करने के लिए फेडरल रिजर्व लगातार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहा है।

ABG Group के प्रमोटर ऋषि अग्रवाल गिरफ्तार

ABG Group Bank Fraud Case: कंपनी के प्रमोटर ऋषि अग्रवाल को CBI ने गिरफ्तार किया, 22000 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले का आरोप

देश के सबसे बड़े घोटाला मामले में ABG शिपयार्ड के प्रमोटर ऋषि अग्रवाल को आज CBI ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर बैंकों को 22,000 करोड़ रुपए का चूना लगाने का आरोप है। ऋषि अग्रवाल को IPC की अलग-अलग कई धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। CBI ने ऋषि अग्रवाल के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, धोखा देने, अपने रुतबे का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है।

बाजार का हाल

सेंसेक्स 263 अंक टूटा, निफ्टी 17,700 के आसपास हुआ बंद

कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में सेसेंक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में मेटल, इंफ्रा, एनर्जी, फार्मा शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि रियल्टी, IT, बैंकिंग, ऑटो शेयरों पर दबाव रहा। वहीं FMCG शेयरों में लगातार तीसरे दिन बढ़त जारी। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 263 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 59,456.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 97.90 अंक यानी 0.55 फीसदी टूटकर 17718.35 के स्तर पर बंद हुआ।

क्या है आज खास?

आज से रूपी कोऑपरेटिव बैंक का कामकाज बंद हो जाएगा।

Batla Encounter Case: दिल्ली हाई कोर्ट इस मामले में सुनवाई करने वाली है।

आज ज्ञानवापी मामले की सुनवाई है।

OnePlus 10R Prime Blue Edition आज भारत में लॉन्च होने वाला है।

एमेजॉन के प्राइम सेल में Realme Narzo 50i की बिक्री शुरू होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।