Go Digit IPO: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के निवेश वाली इस कंपनी के IPO पर सेबी का रोक बरकरार
Go Digit IPO: सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) कनाडा के फेयरफैक्स ग्रुप के निवेश वाली कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (Go Digit General Insurance) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के प्रस्ताव को ‘निलंबित’ रखा है। हालांकि, मार्केट रेगुलेटर सेबी ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा है।
गो डिजिट ने बीते 17 अगस्त को SEBI के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे। कंपनी में निवेश करने वालों में क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली (Virat kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं। गो डिजिट के आईपीओ को लेकर जमा दस्तावेज के अनुसार, कंपनी आईपीओ के तहत 1,250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। साथ ही कंपनी के प्रमोटर और मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपने हिस्से के 10.94 करोड़ इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे।
कंपनी नए इक्विटी शेयरों को जारी कर जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कैपिटल बेस बनाने, सामान्य कंपनी उद्देश्यों और अन्य कार्यों के लिए करेगी। SEBI की वेबसाइट पर मौजूद सूचना के मुताबिक, रेगुलेटर ने कारणों का खुलासा किये बिना गो डिजिट के आईपीओ के संदर्भ में अपनी टिप्पणियों को ‘निलंबित’ रखा है।