Bomb Threat: Delhi-NCR के इन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हडकंप, एक्शन में पुलिस

Delhi Bomb Threat: दिल्ली और नोएडा के इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ जांच शुरू की। सुरक्षा के लिए स्कूल बंद कर दिया गया और छात्रों को घर भेज दिया गया है

अपडेटेड Feb 07, 2025 पर 11:10 AM
Delhi-NCR Schools Bomb Threat दिल्ली-एनसीआर के इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है

Delhi-NCR Schools Bomb Threats:  दिल्ली-एनसीआर के दो स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किसी भी संभावित बम की तलाश के लिए स्कूल में डॉग स्क्वायड को तैनात किया। बम की धमकी के बाद स्कूल को स्कूल को बंद कर दिया और छात्रों को उनके घर वापस भेज दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली के मयूर विहार फेज 1 स्थित एहलकॉन इंटरनेशनल स्कूल और नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के सेक्टर 168 स्थित शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

पुलिस ने क्या कहा


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, "मयूर विहार फेज 1 के एहलकॉन इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल को आज ईमेल के माध्यम से स्कूल में बम होने की धमकी मिली है। पूर्वी जिले का बम निरोधक दस्ता एसएचओ पांडव नगर और पुलिस स्टाफ के साथ स्कूल पहुंचे। स्कूल परिसर की गहन जांच की गई। कोई असामान्य चीज वहा नहीं मिली है।"

अधिकारियों के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 168 में स्थित शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है और कक्षाओं की जांच कर रही है। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को ईमेल भेजकर स्कूल बंद कर दिया और छात्रों को घर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें इससे पहले नोएडा के चार स्कूलों को 6 फरवरी को ऐसी ही बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला था।

Delhi Chunav: दिल्ली की गद्दी किसे मिलेगी? कल होगा फाइनल, इन जगहों पर होगी वोटों की गिनती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।