Noida School News: नोएडा के स्कूलों में 8 नवंबर तक चलेगी ऑनलाइन क्लास, आज ये रहा नोएडा का पॉल्युशन लेवल

Noida School News: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के लिए कहा गया है

अपडेटेड Nov 04, 2022 पर 10:54 AM
Story continues below Advertisement
Noida School News: बढ़ते पॉल्युशन के कारण नोएडा के स्कूलों में 8 नवंबर तक चलेगी ऑनलाइन क्लास।

Noida School News: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के लिए कहा गया है। नोएडा प्राधिकरण के जारी एक आदेश के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूल 8 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करेंगे।

नोएडा में इतना है पॉल्यूशन लेवल

एक रिपोर्ट के अनुसार नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आज 'Severe' केटेगरी में है। आज यहां AQI 498 पर रहा, जिसमें पीएम 2.5 का लेवल 498 और पीएम 10 का लेवल 397 था। गौतम बुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) धर्मवीर सिंह ने भी स्कूलों को कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए यथासंभव ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने का निर्देश दिया है। आदेश में कहा गया है कि सभी स्कूलों में खेल और बैठक सहित सभी बाहरी गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहेंगी।


Severe लेवल पर पहुंची एयर क्वालिटी

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता गुरुवार को ‘Severe’ केटेगरी में आ गई। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 418 पर रहा। वहीं, गुरुग्राम का AQI बताया ‘Very Poor’ केटेगरी के तहत 393 पर रहा। यहां पीएम 2.5 का लेवल 393 और पीएम 10 का लेवल 327 पर रहा।

बीमार लोग रखें खास ध्यान

हवा की क्वालिटी खराब होने पर सबसे ज्यादा परेशानी सांस की बीमारियों से जुड़े लोगों को होती है। इससे जनरल पब्लिक भी परेशान होती है। सांस की बीमारियों से परेशान लोगों को SAFAR घर के अंदर रहने और इनडोर गतिविधियों को निम्न स्तर पर रखने की सलाह देता है। घर में दमा के व्यक्तियों के लिए राहत किट तैयार रखी जानी चाहिए। जब हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी रहती है, ऐसे लोगों के लिए एक्स्ट्रा ध्यान रखना पड़ता है।

दिल्ली में कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी पर लगाई रोक

शून्य और 50 के बीच AQI को अच्छा माना जाता है। 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 Poor केटेगरी 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच Severe केटेगरी में आती है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर पिछले कुछ दिनों से गंभीर श्रेणी में है और GRAP III ने कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी पर प्रतिबंध लगाने की शुरुआत कर दी है।

वीकली एक्सपायरी को निफ्टी में दिखी गिरावट, आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में कौन से लेवल्स होंगे अहम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।