Get App

मुंबई में दबे पांव पैर पसार रहा कोराना, मई में अस्पताल में भर्ती के मामले 231% बढ़े

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने पिछले हफ्ते ऐलान किया था कि अगर राज्य में कोविड के मामले बढ़ते रहे और 1,000 का आंकड़ा पार कर गए तो महाराष्ट्र में फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2022 पर 5:06 PM
मुंबई में दबे पांव पैर पसार रहा कोराना, मई में अस्पताल में भर्ती के मामले 231% बढ़े
मुंबई में एक बार फिर से नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उछाल आया है (फाइल तस्वीर)

देश भर में कोरोना संक्रमण का कहर फिर से बढ़ने लगा है। नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। महाराष्ट्र और खास तौर से मुंबई में एक बार फिर से नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने पिछले हफ्ते कहा था कि कोरोना वायरस महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। मुंबई में फिर से नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है।

अप्रैल के मुकाबले मई महीने में कोरोना वायरस के चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 231 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार तक शहर में 215 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए थे, जो कि अप्रैल महीने के मुकाबले 65 मरीज ज्यादा हैं।

हाल ही में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उछाल आने के बाद प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बेड बढ़ा दिए गए हैं। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री असलम शेख (Aslam Shaikh) ने पिछले हफ्ते कहा था कि अगर महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़त रहे और इसकी संख्या 1,000 पार कर गई तो राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन लग सकता है। शेख ने आगे कहा था कि जिस तरह से तेजी से कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। इसे देखते हुए कुछ पाबंदियां लगानी होगी। एयरलाइंस में अभी भी पाबंदियां लागू हैं। अगर लोग ध्यान नहीं देते हैं पाबंदियां लगाने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Omicron से ठीक होने के बाद भी स्‍किन पर दिख रहे ये खतरनाक लक्षण, तुरंत हो जाएं अलर्ट

मुंबई में लगातार पांचवें दिन 300 से ज्यादा नए मामले आए सामने

सब समाचार

+ और भी पढ़ें