Omicron से ठीक होने के बाद भी स्‍किन पर दिख रहे ये खतरनाक लक्षण, तुरंत हो जाएं अलर्ट

अगर आप कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद त्वचा पर खुजली, फटे हुए होंठ, सूखी त्वचा का अनुभव हो रहा है, तो इससे सावधान होने की जरूरत है। ये लक्षण कोरोना संक्रमण के हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन लक्षणों पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी है

अपडेटेड May 31, 2022 पर 9:11 AM
Story continues below Advertisement
कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद त्वचा पर कई तरह के निशान पड़ सकते हैं (फाइल तस्वीर)

कोरोना वायरस महामारी पूरी दुनिया से खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कुछ ऐसे संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं, जो ठीक होने के बाद भी कई तरह की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। यह महामारी शरीर में कुछ ऐसे निशान छोड़ जाती है, जो महीनों तक बनी रहती है। पिछली कई स्टडी में कोरोना वायरस से संक्रमित होने और उसके बाद के लक्षणों के बारे में काफी कुछ बताया गया है। नाक बहना, गले में खराश, सिर दर्द बुखार जैसे कई लक्षण कोविड से जुड़े हुए हैं। लेकिन अब त्वचा संबंधी कई लक्षण सामने आए हैं।

एक्पर्ट्स के मुताबिक, संक्रमण के बाद भी लोगों को एक पोस्ट कोविड स्टेज से गुजरते हुए देखा जा रहा है, जहां लक्षण महीनों तक बने रहते हैं। ऐसे ही कुछ लक्षणों के निशान कोविड के बाद त्वचा पर भी देखे जाते हैं, लेकिन इन पर लोगों का जरा भी ध्यान नहीं जाता। ऐसे में कोरोना से ठीक होने के बाद त्वचा में अगर ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत अलर्ट होने की जरूरत है।

त्वचा में सूखापन


कई स्वास्थ्य स्थितियां स्किन को ड्राय करने के लिए जिम्मेदार होती हैं, लेकिन कई रोगियों में त्वचा में रूखेपन को कोविड से जोड़कर देखा गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि संक्रमण के दौरान त्वचा में सूखापन आ सकता है संक्रमण के बाद महीनों तक त्वचा पर यह लक्षण बना रह सकता है।

होंठों का फटना

सर्दियों में होंठों का फटना बेहद आम बात है। लेकिन कोविड संक्रमण के लक्षण सर्दी वाले लक्षणों के साथ ओवरलैप होते हैं। ऐसे में अगर आपके होंठ फट गए हैं या इनमें दर्द है, तो यह कहा जा सकता है कि आपको पहले कोविड हो चुका है। आप कोविड के बाद की स्थिति से गुजर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Monkeypox से समलैंगिक पुरुष ज्यादा संक्रमित, WHO को भरोसा-अफ्रीका के बाहर महामारी नहीं बनेगी यह बीमारी

त्वचा पर दिखने वाले अन्य लक्षण

एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोविड से संक्रमित लोगों में खुजली वाले मुंहासे, पिनपॉइंट स्पॉट, चिकनपॉक्स में दिखने वाले छाले, फ्लैट स्पॉट जैसे पैटर्न भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में लोगों को कोरोना से ठीक हो जाने के बाद भी इन लक्षणों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

रहें सावधान

अगर आपको त्वचा के बारे में बताए गए लक्षणों के अलावा थकान, सिरदर्द, नाक बहना, गले में खराश, स्वाद और गंध की कमी जैसे लक्षण लंबे समय तक दिखाई देते हैं। यह संक्रमण कम होने के बाद फिर से उभरने लगते हैं। इसे लांग कोविड कहा जाता है। ऐसे हालात में कोविड से रिकवर होने के बाद भी आपको इन लक्षणों पर लगातार नजर बनाए रखना बेहद जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।