Get App

ओमीक्रोन BA.5 से नहीं है कोई गंभीर खतरा, सिर्फ 10% केस में मिला, वैक्सिनेशन का आंकड़ा 2 अरब पार

NTAGI और बायोटेक्नोलॉजी विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BA.4 भी तेजी से फैल रहा है। लेकिन यह BA.5 के मुकाबले काफी धीमी गति से बढ़ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2022 पर 9:07 AM
ओमीक्रोन BA.5 से नहीं है कोई गंभीर खतरा, सिर्फ 10% केस में मिला, वैक्सिनेशन का आंकड़ा 2 अरब पार
ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BA.5 से भारत को ज्यादा खतरा नहीं है।

कोरोना वैक्सीनेशन में भारत ने नया कीर्तिमान बनाया है। भारत ने 200 करोड़ यानी कि 2 अरब डोज का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समेत कई अन्य मंत्रियों और नेताओं ने इस कीर्तिमान पर खुशी जताई है। भारत ने यह उपलब्धि 546 दिनों में हासिल की है। भारत को 100 करोड़ टीके तक पहुंचने में 277 दिन लगे थे। वहीं, भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 200 करोड़ पहुंचने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने तारीफ की है।

देश में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीन की 2.5 करोड़ डोज 17 सितंबर, 2021 को लगाई गई थी। वहीं, 27 अगस्त 2021 को पहली बार देश में एक दिन में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1 करोड़ की संख्या को पार किया था। हालांकि, भारत में बूस्टर डोज को लेकर लोगों में वह उत्साह नजर नहीं आया है तो पहली और दूसरी खुराक को लेकर नजर आया था। देश में अभी तक 5.62 करोड़ लोगों को ही बूस्टर डोज लग पाई है।

BA.5 से नहीं है खतरा

इस बीच ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BA.5 को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ओमीक्रोन BA.5 जो कि अमेरिका और यूरोप में कहर ढा रहा है। भारत में यह वेरिएंट कुल संक्रमित मरीजों में सिर्फ 10 फीसदी पाया गया है। इसके काफी हल्के लक्षण होते हैं। पिछले दो महीने से भारत में BA.5 से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। NTAGI और बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट BA.4 भी फैल रहा है। लेकिन यह BA.5 के मुकाबले काफी धीमी गति से से फैल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें