आपके बच्चे को Covid-19 संक्रमण है या सिर्फ सर्दी-जुकाम, दोनों के लक्षण जानें और ऐसे करें बचाव

Covid-19 के लिए, लक्षण मूल रूप से एक जैसे हैं, लेकिन इसमें कुछ अलग लक्षण, स्वाद और गंध का पता नहीं लगने जैसे लक्षण भी हैं

अपडेटेड Apr 17, 2022 पर 10:21 PM
Story continues below Advertisement
विशेषज्ञों ने बताया है कि कोरोनावायरस फ्लू के मुकाबले ज्यादा आसानी से और तेजी से फैलता है और कुछ लोगों में गंभीर लक्षण पैदा कर सकता है

Coronavirus: कोरोनावायरस संक्रमण का सबसे आम लक्षण है गले में दर्द और खराश। इस तरह के लक्षण आम सर्दी-जुकाम में भी होते हैं। ऐसे में कई बार आप कोरोनावायरस संक्रमण को आम सर्दी-जुकाम समझने की भूल कर बैठते हैं। दूसरी और इसका उल्टा भी हो सकता है। यानी आप सामान्य सर्दी-जुकाम को भी कोरोना का संक्रमण समझकर डरे हुए हों। इसलिए बेहतर है कि आम दोनों के लक्षणों में फर्क को जान लें ताकि इससे बचाव कर सकें।

तो, क्या किसी दूसरी बीमारियों के कारण होने वाली गले में खराश और Covid-19 में होने वाली गले में खराश क्या अलग-अलग हैं? अगर ऐसा है, तो इसमें कैसे अंतर किया जा सकता है। वैसे तो इसका कोई तय जवाब नहीं है, लेकिन इसका अंदाजा लगाने का एक तरीका यह हो सकता है कि यह देखा जाए कि मरीज के निकट संपर्क में आए लोगों में बीमारी कितनी तेजी से फैल रही है।

क्या है पहचान?


विशेषज्ञों ने बताया है कि कोरोनावायरस फ्लू के मुकाबले ज्यादा आसानी से और तेजी से फैलता है और कुछ लोगों में गंभीर लक्षण पैदा कर सकता है।

इसके अलावा, जबकि सामान्य सर्दी और Covid-19 के कुछ लक्षण एक दूसरे से मेल खा सकते हैं। कोरोना में आमतौर पर सांस की तकलीफ, और गंध या स्वाद आना भी बंद हो जाता है। इसके अलावा, Covid-19 से गले में खराश आमतौर पर पांच दिनों से ज्यादा नहीं रहती है।

इस महीने की शुरुआत में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी फ्लू और Covid-19 के बीच कुछ सामान्य अंतरों की ओर ध्यान दिलाया था।

WHO के संक्रामक जोखिम प्रबंधन की डायरेक्टर डॉ. सिल्वी ब्रायंड ने कहा कि फ्लू बहुत आम है। खासकर इस मौसम में और आमतौर पर इसके लक्षण बुखार और दर्द होते हैं। उन्होंने कहा, "मांसपेशियों में दर्द, छींकना और खांसी जैसे कुछ दूसरे लक्षण भी हैं।"

जो भी चीज पसंद आए Elon Musk उसे खरीदना चाहते हैं लेकिन उनके पास इतना पैसा आया कहां से!

क्या आपने इन लक्षणों पर गौर किया?

Covid-19 के लिए, लक्षण मूल रूप से एक जैसे हैं, लेकिन इसमें कुछ अलग लक्षण, स्वाद और गंध का पता नहीं लगने जैसे लक्षण भी हैं।

ब्रायंड ने समझाया, "कई लोग, विशेष रूप से युवा, Covid-19 के इन अतिरिक्त लक्षणों को महसूस कर रहे हैं, लेकिन कभी-कभी, लोगों में बहुत कम लक्षण होते हैं, चाहे वह Covid-19 के लिए हो या फ्लू के लिए। यह वास्तव में आपकी इम्यूनिटी लेवल पर निर्भर करता है।"

जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता, छींकता है, बोलता है, गाता है या सांस लेता है, तो Covid-19 और फ्लू दोनों बूंदों और एरोसोल से फैलते हैं।

ड्रॉपलेट्स और एरोसोल आस-पास के लोगों की आंखों, नाक या मुंह में जा सकते हैं। आमतौर पर यह संक्रमित व्यक्ति के 1 मीटर के दायरे में और कभी-कभी इससे भी दूर तक फैल सकते हैं।

लोग दूषित सतहों को छूने और फिर अपने हाथ साफ किए बिना अपनी आंख, नाक या मुंह को छूने से भी Covid-19 और इन्फ्लूएंजा दोनों से संक्रमित हो सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।