भारत में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के मामले लगातार बढ़ते दिख रहे हैं। दिल्ली में गुरुवार को ओमीक्रोन के 4 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही राजधानी में नए वेरिएंट के कुल मामले 10 हो गए हैं। इसके साथ ही अब देश में ओमीक्रोन के कुल मामले बढ़कर 77 हो गए हैं। 32 केस के साथ महाराष्ट्र नंबर एक पर है। वहीं, इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीफ ने कहा है कि ओमीक्रोन किसी भी अन्य वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैल रहा है।
