Get App

Omicron XBB.1.5 variant: ओमीक्रोन का नया सब-वैरिएंट XBB.1.5 की भारत में एंट्री, बेहद खतरनाक, इन बातों का रखें ध्यान

Omicron XBB.1.5 variant: ओमीक्रोन के खतरनाक वेरिएंट XBB.1.5 की भारत में एंट्री हो गई है। यह वैरिएंट अन्य वैरिएंट्स के मुकाबले काफी खतरनाक बताया जा रहा है। अमेरिका में इस वैरिएंट के के कई मामले सामने आए हैं। करीब 40 फीसदी केस इसी वैरिएंट के हैं। यह वैरिएंट्स BQ1 वैरिएंट के मुकाबले 120 फीसदी तेजी से फैलता है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jan 01, 2023 पर 11:26 AM
Omicron XBB.1.5 variant: ओमीक्रोन का नया सब-वैरिएंट XBB.1.5 की भारत में एंट्री, बेहद खतरनाक, इन बातों का रखें ध्यान
भारत में ओमीक्रोन के XBB वैरिएंट के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है

Omicron XBB.1.5 Variant: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से भारत की चिंताएं बढ़ गई हैं। चीन में ओमीक्रोन के सब वैरिएंट BF.7 से हाहाकार मचा हा है। इस बीच भारत में ओमीक्रोन के नए सब वैरिएंट XBB.1.5 ने भी दस्तक दे दी है। भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के डेटा के मुताबिक, Omicron के XBB.1.5 सब वैरिएंट ने दिसंबर में ही भारत में धावा बोल दिया है। इस वैरिएंट का पहला केस गुजरात में मिला है। कोरोना ने नए वैरिएंट BF.7 के बीच ओमीक्रोन का नया सब वैरिएंट टेंशन बढ़ाने वाला है। इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में आ रहे हैं।

दरअसल XBB.1.5 ओमीक्रोन का एक सब-वैरिएंट है। अमेरिका में इस वेरिएंट का कहर जारी है। यह वैरिएंट XBB.1.5 वैरिएंट है और यह BQ1 वैरिएंट से 120 फीसदी तेजी से फैलता है। XBB दो अलग-अलग ओमिक्रोन BA.2 सब-वेरिएंट का एक हाइब्रिड है।

XBB.1.5 वैरिएंट का पहला केस भारत में मिला

XBB वैरिएंट बीए.2.10.1 और BA.2.75 से मिलकर बना हुआ है। यह भारत के अलावा दुनिया के 34 अन्य देशों में भी फैला हुआ है। यह वैरिएंट ओमीक्रोन परिवार के सभी वैरिएंट के मुकाबले सबसे ज्यादा खतरनाक है। भारत में फिलहाल BF.7 के मामले गुजरात और ओडिशा में मिले हैं। गुजरात में bf.7 से पीड़ित कोरोना पेशंट्स के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग के बाद ओमीक्रोन के XBB.1.5 वैरिएंट का पहला केस सामने आया है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में हाल ही में कोविड-19 के 40 फीसदी से ज्यादा मामलों में XBB.1.5 के केस सामने आए थे। हालांकि कई पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स चीन में बढ़ते कोविड मामलों को लेकर चिंता में हैं लेकिन कई एक्सपर्ट्स केवल सुपर वेरिएंट XBB.1.5 के दोगुने होने को लेकर चिंतित हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें