एक और चाइनीज कंपनी जांच के घेरे में फंस गई है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) को पता चला है कि मोबाइल कंपनी Oppo India ने भारत सरकार को 4389 करोड़ रुपए का कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाया है। Oppo India भारत में मोबाइल हैंडसेट्स की मैन्युफैक्चरिंग, असेंबलिंग, होलसेल ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। Oppo India भारत में कई तरह के ब्रांड Oppo, OnePlus और Realme जैसे ब्रांड हैं।
जांच के दौरान DRI ने बताया कि Oppo India और कंपनी के बड़े अधिकारियों के घर पर छापा मारा था। कंपनी ने भारत में मोबाइल फोन की असेंबलिंग के लिए Oppo India ने कुछ खास आइटम मंगाए थे जिस पर कंपनी ने कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाए थे।
PIB के नतीजों के मुताबिक, कंपनी ने गलत जानकारी देकर 2981 करोड़ रुपए के टैक्स छूट का गलत फायदा लगाया है। इसके अलावा Oppo India के मैनेजमेंट के बड़े अधिकारी और घरेलू सप्लायर्स से पूछताछ की गई है। इन लोगों ने जांच में स्वीकार किया है कि गलत जानकारी देकर टैक्स चोरी की है।