Padma Awards: CDS बिपिन रावत, सुंदर पिचाई और सत्य नडेला सहित इन 128 हस्तियों को मिलेगा पद्म अवार्ड, देखिए लिस्ट

Padma Award: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा

अपडेटेड Jan 25, 2022 पर 9:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केंद्र सरकार ने मंगलवार को पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की

Padma Award: गणतंत्र दिवस समारोह से पहले, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ बिपिन रावत और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि पद्म विभूषण भारत रत्न के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।

वहीं कोविड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के चेयरमैन कृष्णा एला और उनकी पत्नी और कंपनी की को-फाउंडर सुचित्रा एला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्जी को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं ओलंपियन नीरज चोपड़ा, प्रमोद भगत और वंदना कटारिया और गायक सोनू निगम को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।


यह भी पढ़ें- LIC का मुनाफा IPO से ठीक पहले सैकड़ों गुना बढ़ा, पहली छमाही में 1,437 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अन्य प्रसिद्ध हस्तियों की बात करें तो, गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका को मरणोपरंता पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गायिका प्रभा अत्रे को भी पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इस साल भी किसी को नहीं मिलेगा भारत रत्न

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक इस साल कुल 128 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 4 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सरकार ने इस साल भी भारत रत्न पुरस्कार किसी को नहीं दिया जाएगा, जो देश का सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।