Padma Award: गणतंत्र दिवस समारोह से पहले, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ बिपिन रावत और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि पद्म विभूषण भारत रत्न के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।
