Credit Cards

Padma Awards 2023: पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू, 15 सितंबर आप भी ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

1954 में स्थापित किए गए तीन पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है

अपडेटेड Aug 23, 2022 पर 2:42 PM
Story continues below Advertisement
सरकारी और सार्वजनिक विभागों के कर्मचारी अपने लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं

Padma Awards 2023: पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकान और सिफारिश करने की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन, सिफारिश या अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 सिंतबर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में बताया आम लोग पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें भेज सकते हैं। मंत्रालय ने कहा कि वे राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

1954 में स्थापित किए गए तीन पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।

पद्म पुरस्कारों के माध्यम से सरकार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, जनसेवा, लोक सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में "विशिष्ट कार्य" को मान्यता देती है।


ये भी पढ़ें- "सत्येंद्र जैन के लिए पद्म विभूषण, सिसोदिया को भारत रत्न और केजरीवाल को अगला नोबेल...", BJP ने AAP पर कसा तंज

सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। हालांकि, इसमें सरकारी डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छूट दी गई है। बयान में कहा गया है कि मोदी सरकार पद्म पुरस्कारों को "पीपुल्स पद्मा" में तब्दील करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बयान में आगे कहा गया है कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्तियों में से तथा और समाज की निस्वार्थ सेवा कर रहे लोगों में से उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते हैं, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में सम्मान पाने की हकदार हैं।

मंत्रालय ने बताया कि कोई व्यक्ति भी खुद से पद्म पुरस्कार के लिए अपना नामांकन कर सकता है। इसके लिए awards.gov.in वेबसाइट पर जाकर नॉमिनेशन/अप्लाई नाउ के टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदनकर्ता को मांगी गई डिटेल्स देनी होगी। 800 शब्दों के अंदर ही डिटेल्स देने होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।