Padma Awards: सीनियर पत्रकार और मनीकंट्रोल के कॉलमनिस्ट सुरेंद्र किशोर को पद्म श्री पुरस्कार, बिहार की कई हस्तियों को मिला सम्मान

Padma Awards: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या भारत सरकार ने बिहार की कई हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने का ऐलान किया है। पूरी दुनिया को सुलभ शौचालय के जरिए स्वच्छता का संदेश देने वाले बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। वहीं सीनियर पत्रकार और मनीकंट्रोल के कॉलमनिस्ट सुरेंद्र किशोर को पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है

अपडेटेड Jan 26, 2024 पर 9:34 AM
Story continues below Advertisement
Padma Awards: साल 2024 में 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मान करने की घोषणा की गई है।

Padma Awards: 75वें गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस साल 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 5 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। इस बार के पुद्म पुरस्कारों में बिहार की झोली भर गई है। बिहार में कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। मशहूर सीनियर पत्रकार ओर मनीकंट्रोल के कॉलमनिस्ट सुरेंद्र किशोर (Surendra Kishore) को पद्म श्री पुरस्कार (Padma Shri award) से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।

वहीं जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया गया है। पूरी दुनिया को सुलभ शौचालय के जरिए स्वच्छता का संदेश देने वाले बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। कालाजार पर रिसर्च के लिए मशहूर और भाजपा कोटे से केंद्रीय मंत्री रहे सीपी ठाकुर को भी पद्म विभूषण से नवाजा गया है।

इन हस्तियों को मिला सम्मान


दरभंगा घराना के वयोवृद्ध कलाकार पंडित राम कुमार मलिक, टिकुली कला के दिग्गज अशोक कुमार बिश्वास को पद्मश्री से नवाजा गया। इनके अलावा गोदना कला के लिए शांति पासवान-शिवन पासवान (पत्नी-पति) को भी संयुक्त रूप से पद्मश्री सम्मान दिया गया है। इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कमार ने स्व. विंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत सामाजिक कार्य के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए पद्म विभूषण मिलने से खुशी जताई है। सीएम ने शुभकामनाएं दी हैं।

Padma Awards 2024: Foxconn के चेयरमैन को पद्म भूषण देने का ऐलान

सुरेंद्र किशोर सम्मानित

बता दें कि पत्रकारिता के क्षेत्र में 50 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले बिहार के मशहूर पत्रकार सुरेंद्र किशोर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। बतौर एडिटर उन्होंने कई प्रमुख समाचारपत्रों में काम किया है। सुरेंद्र किशोर को भाषा, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अहम योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार का ऐलान किया गया है। सीनियर पत्रकार सुरेंद्र किशोर के लेख  मनीकंट्रोल में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं। पद्म श्री पुरस्कार विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 26, 2024 9:29 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।