Get App

Padma Awards: सीनियर पत्रकार और मनीकंट्रोल के कॉलमनिस्ट सुरेंद्र किशोर को पद्म श्री पुरस्कार, बिहार की कई हस्तियों को मिला सम्मान

Padma Awards: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या भारत सरकार ने बिहार की कई हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने का ऐलान किया है। पूरी दुनिया को सुलभ शौचालय के जरिए स्वच्छता का संदेश देने वाले बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। वहीं सीनियर पत्रकार और मनीकंट्रोल के कॉलमनिस्ट सुरेंद्र किशोर को पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2024 पर 9:34 AM
Padma Awards: सीनियर पत्रकार और मनीकंट्रोल के कॉलमनिस्ट सुरेंद्र किशोर को पद्म श्री पुरस्कार, बिहार की कई हस्तियों को मिला सम्मान
Padma Awards: साल 2024 में 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मान करने की घोषणा की गई है।

Padma Awards: 75वें गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस साल 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 5 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। इस बार के पुद्म पुरस्कारों में बिहार की झोली भर गई है। बिहार में कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। मशहूर सीनियर पत्रकार ओर मनीकंट्रोल के कॉलमनिस्ट सुरेंद्र किशोर (Surendra Kishore) को पद्म श्री पुरस्कार (Padma Shri award) से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।

वहीं जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया गया है। पूरी दुनिया को सुलभ शौचालय के जरिए स्वच्छता का संदेश देने वाले बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। कालाजार पर रिसर्च के लिए मशहूर और भाजपा कोटे से केंद्रीय मंत्री रहे सीपी ठाकुर को भी पद्म विभूषण से नवाजा गया है।

इन हस्तियों को मिला सम्मान

दरभंगा घराना के वयोवृद्ध कलाकार पंडित राम कुमार मलिक, टिकुली कला के दिग्गज अशोक कुमार बिश्वास को पद्मश्री से नवाजा गया। इनके अलावा गोदना कला के लिए शांति पासवान-शिवन पासवान (पत्नी-पति) को भी संयुक्त रूप से पद्मश्री सम्मान दिया गया है। इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कमार ने स्व. विंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत सामाजिक कार्य के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए पद्म विभूषण मिलने से खुशी जताई है। सीएम ने शुभकामनाएं दी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें