रिपोर्ट - शंकर आनंद
रिपोर्ट - शंकर आनंद
Pakistan Terror Link: केंद्रीय जांच एजेंसी NIA ने पंजाब के करनाल स्थित बसताडा टोल प्लाजा पर 5 मई 2022 को मिले IED से जुड़े मामले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 18 अगस्त सुबह से लेकर शाम तक पंजाब के SAS नगर, तरनतारन और जम्मू इलाके में सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया है। NIA की टीम ने मौके से कई अहम सबूतों, कई खाली कारतूसों और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को जब्त किया।
NIA की तरफ से इस केस को 24 मई को दर्ज किया गया था। उसके बाद लगातार इस मामले में काफी सतर्कता से तफ्तीश की जा रही है। इस मामले के तार कई राज्यों से होते हुए सीधे पाकिस्तानी आतंकियों से जुड़े हो सकते हैं। लिहाजा जांच एजेंसी इस मॉड्यूल से जुड़े हर आरोपी को बेहतर गंभीरता से तलाश रही है।
इस मामले में पंजाब पुलिस की तरफ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके नाम हैं
1. गुरुप्रीत
2.अमनदीप
3.परविंदर
4.भूपेंद्र
पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर सिंह रिन्दा ने ड्रोन से भेजा था हथियार
NIA के सूत्रों के मुताबिक, ये मामला खालिस्तानी आतंकी संगठन और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा हुआ है। पंजाब से दिल्ली जाते वक्त इन चारों आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था।
दरअसल करनाल स्थित बसताडा टोल प्लाजा पर मिले IED से जुड़ा ये मामला पांच मई 2022 का था। तब टोल प्लाजा के पास एक इनोवा गाड़ी को रोकने के बाद संदिग्ध हालात में चार लोगों को हिरासत में लिया गया था। लेकिन जांच के बाद पता चला था कि वो चारों आतंकवादी थे।
उन आरोपियों के पास से तीन IED, एक देसी पिस्टल, 31 जिंदा कारतूस, एक लाख 30 हजार रुपए कैश और 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए थे। उस मामले में पंजाब पुलिस की तरफ से एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया गया था कि उन चारों आतंकियों का संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर सिंह रिन्दा से है।
उसी के संपर्क में रहने के दौरान उन चारों आतंकियों को विस्फोटक और हथियार मिले थे, जिसे तेलंगाना के आदिलाबाद में पहुंचाने का टास्क दिया गया था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।