महाराष्ट्र के रायगढ़ में दो संदिग्ध नाव से 3 एके-47 रायफल और भारी संख्या में विस्फोटक बरामद हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र के हरिहरेश्वर बीच के पास संदिग्ध नाव मिलने के बाद रायगढ़ जिले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। फिलहाल, पुलिस की जांच चल रही है।
स्थानीय पुलिस ने एजेंसी को बताया कि हरिहरेश्वर बीच पर एक अज्ञात नाव और रायगढ़ जिले के भारद्खोल में एक लाइफबोट मिली है। दोनों पर कोई मौजूद नहीं है। तटरक्षक बल और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस विभाग आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
बताया जा रहा है कि नाव को स्थानीय लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोट को रस्सी के सहारे किनारे खींचा और उसे जब्त कर लिया। यह इलाका मुंबई से करीब 190 किलोमीटर दूर है।
रायगढ़ के SP अशोक दुधे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाव की तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस नाव के चालक दल के सदस्यों को इस साल जून में ओमान तट के पास बचाया गया था। पुलिस ने कहा कि नाव तैरते हुए रायगढ़ तट पर आई थी।
अधिकारी ने बताया कि उन दोनों में से कोई भी मौजूद नहीं है। तटरक्षक बल और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड को इसकी सूचना दे दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस विभाग आवश्यक कार्रवाई कर रहा है।
एएनआई की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि नाव पर हथियार भी पाए गए हैं। नाव में तीन AK-47 राइफलें और भारी मात्रा में कारतूस मिले हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र ATS की टीम रायगढ़ के लिए रवाना हो गई है।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नाव एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। समुद्र में नाव का इंजन फटा, नाव से लोगों को निकाला गया यह अब हरिहरेश्वर समुद्र तट पर पहुंच गया है। आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि किसी आतंकी एंगल की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। डिप्टी सीएम ने नाव से एके-47 मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है।