Get App

Pakistan Terror Link: पंजाब में NIA की बड़ी कार्रवाई, कई इलाकों में चलाया सर्च ऑपरेशन

Pakistan Terror Link Case: NIA की तरफ से इस केस को 24 मई को दर्ज किया गया था। उसके बाद लगातार इस मामले में काफी सतर्कता से तफ्तीश की जा रही है। इस मामले के तार कई राज्यों से होते हुए सीधे पाकिस्तानी आतंकियों से जुड़े हो सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2022 पर 7:56 PM
Pakistan Terror Link: पंजाब में NIA की बड़ी कार्रवाई, कई इलाकों में चलाया सर्च ऑपरेशन
पंजाब में NIA की बड़ी कार्रवाई, कई इलाकों में चलाया सर्च ऑपरेशन

रिपोर्ट - शंकर आनंद

Pakistan Terror Link: केंद्रीय जांच एजेंसी NIA ने पंजाब के करनाल स्थित बसताडा टोल प्लाजा पर 5 मई 2022 को मिले IED से जुड़े मामले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 18 अगस्त सुबह से लेकर शाम तक पंजाब के SAS नगर, तरनतारन और जम्मू इलाके में सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया है। NIA की टीम ने मौके से कई अहम सबूतों, कई खाली कारतूसों और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को जब्त किया।

NIA की तरफ से इस केस को 24 मई को दर्ज किया गया था। उसके बाद लगातार इस मामले में काफी सतर्कता से तफ्तीश की जा रही है। इस मामले के तार कई राज्यों से होते हुए सीधे पाकिस्तानी आतंकियों से जुड़े हो सकते हैं। लिहाजा जांच एजेंसी इस मॉड्यूल से जुड़े हर आरोपी को बेहतर गंभीरता से तलाश रही है।

इस मामले में पंजाब पुलिस की तरफ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके नाम हैं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें