Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं, लगातार 22वें दिन स्थिर

कच्चे तेल में नरमी के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई राहत नहीं मिली है

अपडेटेड Aug 08, 2021 पर 6:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Petrol Diesel Price: देश की सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार 22वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।

इधर इंटरनेशनल मार्केट में इस हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में नरमी का माहौल बना हुआ है। बावजूद इसके तेल की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है। 

डोमेस्टिक मार्केट में अगर देखें तो 4 मई से पेट्रोल-डीजल के दाम में जोरदार इजाफा होना शुरू हुआ है। कभी लगातार तो कभी रुक-रुक कर 42 दिनों में पेट्रोल 11.52 रुपये और डीजल 9.08 रुपये महंगा हो गया। हालांकि 18 जुलाई से पेट्रोल और 16 जुलाई से डीजल के दाम स्थिर हैं। 

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

इसी तरह देश की आर्थिक राजधानू मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।


कोलकाता में पेट्रोल 102.08 रुपये और डीजल 93.02 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई में पेट्रोल 101.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर है।

Paytm से LPG सिलेंडर बुक कराने पर मिलेंगे 2700 रुपए का कैशबैक, जानिए क्या है प्रोसेस

बेंगलुरु में पेट्रोल 105.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर है।

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।