Get App

PM Cares For Children Fund: पीएम मोदी का ऐलान, कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को फ्री शिक्षा और 10 लाख रुपये मिलेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि कोविड के कारण अनाथ हुए सभी बच्चों को 18 साल की उम्र होने पर हर महीने एक निश्चित स्टाइपेंड मिलेगा और 23 साल की उम्र होने पर 10 लाख रुपये दिए जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2021 पर 5:30 PM
PM Cares For Children Fund: पीएम मोदी का ऐलान, कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को फ्री शिक्षा और 10 लाख रुपये मिलेंगे

कोरोना वायरस महामारी में अपने माता-पिता को खोने वाले अनाथ बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी राहत दी है। पीएम मोदी ने घोषणा की है कि कोरोना के कारण माता-पिता या अभिभावक दोनों को खोने वाले सभी बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना (PM-CARES for Children scheme) के तहत सहायता दी जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि कोविड के कारण अनाथ हुए सभी बच्चों को 18 साल की उम्र होने पर हर महीने एक निश्चित स्टाइपेंड मिलेगा और 23 साल की उम्र होने पर उन्हें पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही उन्हें फ्री में एजुकेशन दिया जाएगा।

PMO ने बयान जारी कर कहा कि केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत कोविड के कारण अनाथ हुए बच्चे जब 18 साल के हो जाएंगे तो एक स्पेशल स्कीम के तहत 10 लाख रुपये का एक फंड बनाया जाएगा और हर महीने उन्हें उसमें से स्टाइपेंड मिलेगा, ताकि शिक्षा के दौरान वे अपनी पर्सनल जरूरतें पूरी कर सकें। वहीं, 23 साल की उम्र होने पर इस फंड में बचा हुआ  अमाउंट उन्हें एकमुश्त दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे 10 साल से कम उम्र के अनाथ बच्चों को नजदीक के केंद्रीय विद्यालय में दाखिला दिलाया जाएगा। प्राइवेट स्कूल में एडमिशन होने पर उनकी फीस पीएम केयर्स फंड से केंद्र सरकार जमा कराएगी। इसके अलावा बच्चों की किताबें, स्कूल ड्रेस आदि का खर्च भी केंद्र सरकार उठाएगी। वहीं, 11 साल से अधिक उम्र के बच्चों का दाखिला सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालय में कराया जाएगा।

हाइयर एजुकेशन में ऐसे अनाथ बच्चों के एजुकेशन लोन पर लगने वाला इंटरेस्ट केंद्र सरकार वहन करेगी। इसके साथ ही उनकी कोर्स फीस और ट्यूशन फीस भी पीएम केयर्स फंड से दिया जाएगा। साथ ही सभी अनाथ बच्चों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। 18 साल की उम्र तक उसका प्रीमियम केंद्र सरकार भरेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें