गुजरात का नमक, पंजाब का घी और महाराष्ट्र का गुड़... PM मोदी ने बाइडेन और फर्स्ट लेडी को दिए ये उपहार

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को उपनिषदों पर आधारित पुस्तक- ‘दी टेन प्रिंसिपल उपनिषद्ज’ भेंट की। अंग्रेजी में यह पुरानी पुस्तक पुरोहित स्वामी और डब्ल्यू बी इट्स ने लिखी है और इसके प्रथम संस्करण को 1937 में लंदन के फेबर और फेबर लिमिटेड ने प्रकाशित किया है। इस अवसर पर राष्ट्रपति बाइडेन ने विलियम बटलर इट्स की कविताओं के प्रति अपने प्रेम का इजहार भी किया

अपडेटेड Jun 22, 2023 पर 10:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PM Modi in USA: पीएम मोदी ने अमेरिकी फर्स्ट लेडी बाइडेन को लैब में बनाया हुए 7.5 कैरेट का हीरा गिफ्ट दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi in USA) अमेरिका की यात्रा के दूसरे चरण में गुरुवार को व्हाइट हाउस में एक प्राइवेट कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के साथ कई विषयों पर महत्वपूण बातचीत की। पीएम मोदी प्राइवेट डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां राष्ट्रपति बाइडेन और फर्स्ट लेडी ने उनका भव्य स्वागत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी के लिए व्हाइट हाउस में खास आयोजन किया गया था। पीएम मोदी ने अमेरिकी फर्स्ट लेडी बाइडेन को लैब में बनाया हुए 7.5 कैरेट का हीरा गिफ्ट स्वरूप दिया। इसके अलावा पीएम मोदी ने बाइडेन को एक विशेष चंदन का बॉक्स भेंट किया। जिसे राजस्थान के जयपुर में एक शिल्पकार ने बनाया था। चंदन की लकड़ी कर्नाटक के मैसूर से मंगाई थी और उस पर शानदार नक्काशी की गई है।

ये है स्पेशल गिफ्ट

पीएम मोदी ने बाइडेन को जो खास गिफ्ट दिए उनमें पंजाब का घी, राजस्थान का हाथ से बनाया हुआ 24 कैरेट हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का, महाराष्ट्र का गुड़, उत्तराखंड का चावल, तमिलनाडु का तिल, कर्नाटक के मैसूर के चंदन का टुकड़ा, पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगरों का बनाया हुआ चांदी का नारियल, गुजरात का नमक, राजस्थानी कारीगरों का बनाया 99.5 फीसदी शुद्ध चांदी का सिक्का शामिल है है।


diamondgift

इसके अलावा पीएम मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को प्रयोगशाला में विकसित 7.5 कैरेट का हरा हीरा गिफ्ट में दिया। हीरा पृथ्वी से खोदे गए हीरों के रासायनिक और ऑप्टिकल गुणों को दर्शाता है। यह पर्यावरण के अनुकूल भी है, क्योंकि इसके निर्माण में सौर और पवन ऊर्जा जैसे पर्यावरण-विविध संसाधनों का उपयोग किया गया है।

किताब भी किया गिफ्ट

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को उपनिषदों पर आधारित पुस्तक- ‘दी टेन प्रिंसिपल उपनिषद्ज’ भेंट की। अंग्रेजी में यह पुरानी पुस्तक पुरोहित स्वामी और डब्ल्यू बी इट्स ने लिखी है और इसके प्रथम संस्करण को 1937 में लंदन के फेबर और फेबर लिमिटेड ने प्रकाशित किया है।

giftswashington

इस अवसर पर राष्ट्रपति बाइडेन ने विलियम बटलर इट्स की कविताओं के प्रति अपने प्रेम का इजहार भी किया। वह प्राय इट्स को उद्धारित करते रहते हैं। इट्स भारत के प्रशंसक थे। प्रधानमंत्री मोदी ने निजी बातचीत के बाद एक ट्वीट में अपने मेजबानों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "मैं आज व्हाइट हाउस में हूं। मेरी मेजबानी करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन और देश की पहली महिला जिल बाइडेन को धन्यवाद देता हूं। हमारे बीच कई विषयों पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई।"

रात्रिभोज से पहले हुआ भव्य स्वागत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, डॉ जिल बाइडेन और परिवार के निजी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे।" उन्होंने कहा कि दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के लिए यह एक साथ विशेष क्षणों को संजोने का अवसर है, जो मित्रता के घनिष्ठ संबंध साझा करेंगे।

दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच यह मुलाकात दोनों पक्षों के बीच गुरुवार को होने वाली द्विपक्षीय वार्ता और प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन द्वारा आयोजित औपचारिक राजकीय रात्रिभोज से पहले हुई है। प्रधानमंत्री ने अमेरिका यात्रा के पहले चरण में न्यूयॉर्क में अन्य कार्यक्रमों के अलावा विश्व योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के योग शिविर में भाग लिया और वहां से वह वाशिंगटन पहुंचे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।