PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के बैंक खाते में इस दिन आएगी 11वीं किस्त, चेक करें स्टेटस ऑनलाइन

PM Kisan 11th Installment Date: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है

अपडेटेड Mar 22, 2022 पर 7:39 PM
Story continues below Advertisement
PM Kisan Sammani Nidhi: किसानों के बैंक खाते में इस दिन आएगी 11वीं किस्त

PM Kisan 11th Installment Date: पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना के लाभार्थियों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार ने योजना के तहत 11वीं किस्त अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में जारी कर सकती है।  रिपोर्ट्स की मानें तो किसानों कोअप्रैल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी करने की योजना बना रही है। सरकार ने 1 जनवरी 2022 को किसानों को पैसा ट्रांसफर किया था।

6000 रुपये सालाना किसानों देती है सरकार

पीएम किसान योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये सालाना मिलते हैं। सरकार ये रकम किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करती है। अगर आप भी किसान हैं लेकिन इस योजना का फायदा नहीं उठा पा रहें हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप भी पीएम किसान सम्मान निधि में अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं।


 

चेक करें अपना स्टेटस

- पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

- यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का विकल्प मिलेगा

- यहां Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।

- नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं।

- आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद Get Data पर क्लिक करें।

- यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।

- 9वीं और 8वीं किश्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।

- यदि आपको FTO is generated and Payment confirmation is pending लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब मतलब है कि आपका अमाउंट प्रोसेस हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।