PM Kisan Latest Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के लाभार्थी किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब आप आधार OTP के जरिये घर बैठे e-KYC करा सकते हैं। दरअसल, सरकार ने कुछ समय पहले आधार ओटीपी के जरिए e-KYC रोक दी थी, जिसे अब फिर से शुरू कर दिया गया है। अगर आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक है तो आप मोबाइल या लैपटॉप से कुछ मिनटों में ही e-KYC करा सकेंगे। इसके लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर नहीं जाना पड़ेगा।
सरकार ने बंद कर दी थी आधार OTP के जरिये e-KYC सर्विस
कुछ समय पहले सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आधार OTP के जरिए ई-केवाईसी करवाने की सुविधा को रोक दिया था। अब इसे फिर से शुरू कर दिया है। हालांकि, बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन के लिए आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाना होगा।
सरकार ने फिर से शुरू की सर्विस
कुछ किसानों के खाते में 10वीं किश्त का पैसा नहीं पहुंचा। जब इस मामले की जांच की गई तो पता पता चला कि उन किसानों ने e-KYC नहीं कराई थी। हाल में ही सरकार ने e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया है, ताकी फर्जीवाड़े को रोका जा सके। साथ ही सही किसानों के खाते में पीएम किसान का पैसा जा सके।
सरकार ने बढ़ाई e-KYC की डेडलाइन
किसानों को 31 मई तक e-KYC करानी होगी, तभी अगली किश्त उनके बैंक खाते में आएगी। इससे पहले सरकार दो बार e-KYC की डेडलाइन बढ़ा चुकी है।
किसानों के लिए चलाई जाने वाली मोदी सरकार की अहम योजना है। अभी तक इस योजना के तहत 10 किश्त ट्रांसफर की जा चुकी है। सरकार जल्द 2000 रुपये की 11वीं किश्त ट्रांसफर करेगी।