Credit Cards

PM Kisan Yojana: किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त जारी, पीएम मोदी ने दिया किसानों को दिवाली का तोहफा

पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत 2000 रुपए की 17वीं किश्त भेज दी है

अपडेटेड Oct 17, 2022 पर 1:41 PM
Story continues below Advertisement
PM Kisan योजना से अब तक 11.3 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा हो चुका है। किसानों की आमदनी डबल करने के लिए सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत की थी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: दिवाली से 8 दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत 2000 रुपए की 12वीं किश्त भेज दी है। आज सरकार ने 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 2000 रुपए ट्रांसफर किया है।

PM Kisan योजना से अब तक 11.3 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा हो चुका है। किसानों की आमदनी डबल करने के लिए सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत अब तक करीब 2 लाख रुपए किसानों को दिए जा चुके हैं।

PM Kisan Yojna की राशि में क्यों हुई देर


सरकार पहले सितंबर में ही 12वीं किश्त जारी करने वाली थी। लेकिन किसानों की जमीन के वेरिफिकेशन की वजह से यह टल गया था। दरअसल कई किसान सरकार जो इस स्कीम के योग्य नहीं थे वो भी सरकार से पैसे ले रहे थे। अब सरकार ने जमीन के वेरिफिकेशन के साथ इनपर सख्ती की है। साथ ही जिन किसानों ने गलत तरीके से पैसे लिए थे उनसे पैसों की वसूली भी कर रही है।

सरकार की जांच में पता चला था कि सिर्फ यूपी में करीब 21 लाख किसान अयोग्य पाए गए थे। देश के बाकी राज्यों में भी लगभग यही हालत थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।