PM Kisan: इस दिन आएगी पीएम किसान की 13वीं किश्त, जल्द चेक करें स्टेटस

Pm Kisan: देश के लाखों किसान अपनी 13वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के तहत किश्त पाने वाले किसानों को जल्द अच्छी खबर मिलने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार 24 फरवरी को 2,000 रुपये लाभार्थी किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है

अपडेटेड Feb 21, 2023 पर 6:03 PM
Story continues below Advertisement
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत इस तारीख को आएगी किश्त।

Pm Kisan: देश के लाखों किसान अपनी 13वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के तहत किश्त पाने वाले किसानों को जल्द अच्छी खबर मिलने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार 24 फरवरी को 2,000 रुपये लाभार्थी किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है।

Pm-Kisan योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं, जो सालाना 6,000 रुपये होते हैं। पैसा हर साल तीन किश्तों- अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च में दिया जाता है। पीएम किसान योजना की शुरुआत दिसंबर 2018 में ऐसे किसान परिवारों को पेंशन देने के लिए की गई थी, जिन्हें आर्थिक सहायता की जरूरत है।

पीएम किसान वेबसाइट के अनुसार यह एक सेंट्रल सेक्टर की स्कीम है, जिसे भारत सरकार 100 फीसदी फंड करती है। हालांकि, PM किसान योजना का लाभ उठाने के कुछ नियम भी हैं। हर एक किसान इस योजना के लिए अप्लाई नहीं कर सकता। यह योजना सिर्फ छोटी जोत वाले किसानों के लिए है।


कौन से किसान पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?

किसी भी सरकारी योजना के कुछ नियम होते हैं, जिनके आधार पर ही फायदा दिया जाता है। पीएम किसान योजना के लिए छोटे और सीमांत किसान जो भारतीय नागरिक हैं, वह इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा सभी भूमिधारी किसान परिवार, जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि है, योजना के तहत लाभ पा सकते हैं।

ऐसे जान सकते हैं स्टेटस

पीएम किसान की सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

यहां ‘Farmers Corner’ पर क्लिक करे।

यहां ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें। आपको अपने स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी।

आप https://pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus.aspx पर क्लिक करके भी जानकारी पा सकते हैं।

होमपेज पर आधार नंबर, पीएम किसान अकाउंट नंबर और रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगिन कर सकते हैं।

जानकारी देने के बाद Get Data ऑप्शन पर क्लिक करें। आपका बेनेफिशियरी स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

Nykaa सहित न्यू-एज स्टॉक्स पर बुलिश हुए Safir Anand, बैंकिंग सहित इन सेक्टर्स पर भी भरोसा बरकरार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।