PM Narendra Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (21 सितंबर) को डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की, जिसमें MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन की खरीद भी शामिल है। अपने गृहनगर में पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद बाइडेन ने 31 जनरल एटॉमिक्स MQ-9B ड्रोन की खरीद का स्वागत किया, जो भारत की निगरानी और टोही (ISR) क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन सौदे के अलावा कोलकाता में सेमीकंडक्टर प्लांट की स्थापना सहित कई अन्य प्रमुख विषयों पर चर्चा की।
