PM Modi Ayodhya Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया है। इससे कुछ देर पहले पीएम मोदी ने योध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था। देशभर से पहुंचे लोक कलाकार पीएम का स्वागत किया। पढ़ें सभी लाइव अपडेट्स सिर्फ Moneycontrol Hindi के साथ....
PM Modi Ayodhya Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अयोध्या (Ayodhya) में नए बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन (Airport Inauguration) किया। इसके बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने देशवासियों से 22 जनवरी को दीपावली मनाने की अपील की। उन्होंने ये भी कहा कि उस दिन सभी लोग अपने-अपने घरों में
PM Modi Ayodhya Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अयोध्या (Ayodhya) में नए बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन (Airport Inauguration) किया। इसके बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने देशवासियों से 22 जनवरी को दीपावली मनाने की अपील की। उन्होंने ये भी कहा कि उस दिन सभी लोग अपने-अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं। इस एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या धाम रखा गया है। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी। उनके बहुत सारे अनुयायी हैं जिनमें विशेष रूप से दलित समुदाय के हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अयोध्या के इस मॉर्डन एयरपोर्ट का पहला चरण 1,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6,500 वर्ग मीटर है, जो सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा करने के लिए तैयार रहेगा।
पीएम मोदी अयोध्या में एकदिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। आज ही पीएम मोदी अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी नए रेलवे जंक्शन (New Railway Sation) भवन का उद्घाटन किया था। पीएम मोदी ने अयोध्या धाम जंक्शन से अमृत भारत एक्सप्रेस और अयोध्या से आनंद विहार टर्मिनल तक नई वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे भारत ट्रेन का रूट इस तरह है-
श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
अमृतसर- दिल्ली जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस
कोयंबटूर-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
जालना-मुंबई (सीएसएमटी) वंदे भारत एक्सप्रेस
अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
मंगलुरु-मडगांव गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस
यहां पीएम मोदी ने रोड शो किया था। लोगों ने उन पर फूल बरसाए। इसके बाद मोदी ने अयोध्या स्टेशन का लोकार्पण किया। थोड़ी देर में वे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या धाम का इनॉगरेशन करेंगे। दोनों जगहों को रामकथा थीम पर सजाया गया है। इसके अलावा PM 15000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।
अयोध्या रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया है। नया भवन पुराने स्टेशन भवन के बगल में है। अयोध्या जिले में दो मुख्य रेलवे स्टेशन... अयोध्या शहर में स्थित अयोध्या जंक्शन और फैजाबाद शहर में अयोध्या कैंट (जो पहले फैजाबाद जंक्शन) हैं। स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य ‘रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड’ (राइट्स) की ओर से किया गया है जो रेल मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक उपक्रम है। यह नवरत्नों में से एक है।