न्यूयॉर्क रवाना हुए पीएम मोदी, UN समिट में लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी UN समिट में जलवायु परिर्वतन के मुद्दे पर भाषण देंगे।

अपडेटेड Sep 23, 2019 पर 5:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Howdy Modi कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए हैं। जहां वो जलवायु परिवर्तन के मुद्दो पर आयोजित United Nations (UN) की समिट में भाग लेंगे और संबोधित करेंगे। साथ ही पीएम मोदी आतंकवाद के मसले पर कई देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर पीएम मोदी के न्यूयॉर्क रवाना होने की जानकारी दी।
प्रवक्ता ने ट्वीट में कहा कि, अलविदा टेक्सास, ह्यूस्टन की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए, जहां वो संयुक्त राष्ट्र महासभा की 74वीं बैठक को संबोधित करेंगे और अन्य बहुपक्षीय तथा द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे।
वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पहले ही न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं।
बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक करेंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
इसके बाद पीएम मोदी 24 सितंबर को UNSG की ओर से लंच में भाग लेंगे। इसके बाद महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। पीएम मोदी को गेट्स फाउंडेशन की ओर से गोलकीपर अवार्ड सेभी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ब्लूमबर्ग के CEO से भी मुलाकात करेंगे।

भारतीय समयानुसार पीएम मोदी ने कल रात हाउडी कार्यक्रम में भाग लिया । जहां 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी मौजूद थे। दोनों ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की थी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।