Get App

मां के अंतिम संस्कार के बाद PM मोदी ने हावड़ा को NJP से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, ममता बनर्जी बोलीं- आपकी मां हमारी भी मां

प्रधानमंत्री को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज कोलकाता पहुंचना था, लेकिन शुक्रवार को ही सुबह उनकी मां हीराबेन का निधन हो गया। गांधीनगर के मुक्ति धाम में प्रधानमंत्री की मां का अंतिम संस्‍कार किया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2022 पर 1:30 PM
मां के अंतिम संस्कार के बाद PM मोदी ने हावड़ा को NJP से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, ममता बनर्जी बोलीं- आपकी मां हमारी भी मां
मां के अंतिम संस्कार के बाद PM मोदी ने हावड़ा को NJP से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की मौजूदगी में हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज कोलकाता पहुंचना था, लेकिन शुक्रवार को ही सुबह उनकी मां हीराबेन का निधन हो गया। गांधीनगर के मुक्ति धाम में प्रधानमंत्री की मां का अंतिम संस्‍कार किया गया।

अंतिम संस्कार के बाद प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अहमदाबाद से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर कोलकाता में राज्यपाल सीवी आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित थे।

वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा और पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ेगी।

PM मोदी के संबोधन की अहम बातें-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें