Get App

पीएम मोदी की मां हीराबेन की बिगड़ी तबीयत, अहमदाबाद के अस्पताल में कराया गया भर्ती

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबा को बुधवार को अहमदाबाद यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह 100 साल की है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी भी अहमदाबाद जा रहे हैं। जून में 100 वर्ष की हुईं हीराबा अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के रायसन गांव में रहती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2022 पर 2:15 PM
पीएम मोदी की मां हीराबेन की बिगड़ी तबीयत, अहमदाबाद के अस्पताल में कराया गया भर्ती
तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की मां हीराबा मोदी (Heeraba Modi) की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उनकी हालत स्थित बताई जा रही है। अस्पताल की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि पीएम मोदी की मां अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उनकी स्थिति अभी स्थिर है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबा को बुधवार को अहमदाबाद यूएन मेहता अस्पताल (UN Mehta hospital) में भर्ती कराया गया। वह 100 साल की है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी भी अहमदाबाद जा सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, स्थानीय विधायक यूएन मेहता अस्पताल पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Vande Bharat Express: पीएम मोदी 30 दिसंबर को बंगाल को देंगे 'वंदे भारत एक्सप्रेस' का तोहफा! जानें कहां से कहां चलेगी देश की 7वीं ट्रेन

एक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अस्पताल में अपनी मां से मिलने जा सकते हैं। हालांकि, फिलाहाल, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें