Vande Bharat Express: पीएम मोदी 30 दिसंबर को बंगाल को देंगे 'वंदे भारत एक्सप्रेस' का तोहफा! जानें कहां से कहां चलेगी देश की 7वीं ट्रेन

Vande Bharat Express: पूर्वी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पूर्वी भारत की यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। साथ ही यह देश की 7वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को हरी झंडी दिखाएंगे

अपडेटेड Dec 28, 2022 पर 12:46 PM
Story continues below Advertisement
Vande Bharat Express: यह ट्रेन कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच यात्रा का समय काफी कम कर देगी

Vande Bharat Express In Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 30 दिसंबर को हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी (Howrah-New Jalpaiguri in West Bengal) के बीच चलने वाली पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train in West Bengal) को हरी झंडी दिखाएंगे। पूर्वी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पूर्वी भारत की यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। साथ ही यह देश की 7वीं वंदे भारत ट्रेन होगी।

ट्रायल रन पूरा

पश्चिम बंगाल में हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन पूरा हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक आधिकारिक बयान का हवाला देते हुए बताया कि सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन ने सोमवार को हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से अपना ट्रायल रन पूरा किया। ANI के सूत्रों के हवाले से बताया कि इस ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को हरी झंडी दिखाएंगे।


पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता एकलव्य चक्रवर्ती ने पीटीआई से कहा कि आधुनिक यात्री सुविधाओं वाली सुपरफास्ट ट्रेन को दोनों दिशाओं से गंतव्य की दूरी तय करने में लगभग 7.5 घंटे लगेंगे। चक्रवर्ती ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।’

सप्ताह में 6 दिन चलेगी

अधिकारी ने कहा कि राज्य में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस सर्विस सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच यात्रा का समय काफी कम कर देगी। चक्रवर्ती ने कहा कि ट्रेन हावड़ा स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होगी और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर दोपहर डेढ़ बजे पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि एक घंटे के ठहराव के बाद दोपहर ढाई बजे ट्रेन जलपाईगुड़ी से रवाना होगी और रात 10 बजे हावड़ा पहुंचेगी। पहली सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन 2019 में लॉन्च की गई थी। रेलवे का अगले साल अगस्त तक 75 वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करने का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें- Cold Wave: राजस्थान में पड़ रही कड़ाके की ठंड, चूरू में पारा 0.5 डिग्री तक लुढ़का, IMD ने बताया कब मिलेगी सर्दी से राहत

6 वंदे भारत ट्रेनों की लिस्ट

- वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (Varanasi-New Delhi Vande Bharat Express)

- कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (Katra-New Delhi Vande Bharat Express)

- मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (Mumbai Central-Gandhinagar Vande Bharat Express)

- नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस (New Delhi- Amb Andaura Vande Bharat Express)

- चेन्नई-मैसूरु वंदे भारत एक्सप्रेस (Chennai-Mysuru Vande Bharat Express)

- बिलासपुर-नाग वंदे भारत एक्सप्रेस (Bilaspur-Nag Vande Bharat Express)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।