प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार (29 अक्टूबर) को देश के युवाओं और बुजुर्गों को दिवाली का सौगात देने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को करीब 12,850 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एक अलग कार्यक्रम में वह अपनी सरकार के 'रोजगार मेले' के तहत युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। पीएम मोदी 'रोजगार मेले' को संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51,000 से ज्यादा चुने गए कैंडीडेट्स को ज्वाइनिंग लेटर देंगे।
