टैरिफ, इमिग्रेशन और भी बहुत कुछ... अमेरिका पहुंचे PM मोदी, ट्रंप से मीटिंग के दौरान इन सब मुद्दों पर हो सकती है बातचीत

PM Modi US Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बृहस्पतिवार को मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। ‘ब्लेयर हाउस’ में पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने मोदी का जोरदार स्वागत किया। मोदी ‘ब्लेयर हाउस’ में ठहरेंगे। प्रधानमंत्री मोदी चौथे ऐसे विदेशी नेता हैं, जिनकी ट्रंप पिछले महीने हुए अपने शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेजबानी कर रहे हैं

अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 9:44 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका पहुंचे PM मोदी, ट्रंप से मीटिंग के दौरान इन सब मुद्दों पर हो सकती है बातचीत

टैरिफ और इमिग्रेशन पर ट्रंप के सख्त रुख के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बर्फ से ढकी अमेरिका की राजधानी पहुंचे, जहां वह हाल ही में राष्ट्रपति पद संभालने वाले डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। मोदी का अमेरिका के राष्ट्रपति के गेस्ट हाउस ‘ब्लेयर हाउस’ पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी प्रवासी समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा के बाद बुधवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे (भारतीय समयानुसार बृहस्पतिवार सुबह चार बजे) अमेरिकी की राजधानी पहुंचे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बृहस्पतिवार को मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। ‘ब्लेयर हाउस’ में पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने मोदी का जोरदार स्वागत किया। मोदी ‘ब्लेयर हाउस’ में ठहरेंगे।

कड़ाके की ठंड और बारिश के बावजूद समुदाय के सदस्य ‘ब्लेयर हाउस’ में इकट्ठा हुए। उन्होंने भारतीय और अमेरिकी झंडे लहराए और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘मोदी मोदी’ के नारे लगाकर प्रधानमंत्री का अमेरिका में स्वागत किया।


PM Modi US Visit: बातचीत की लिस्ट में ये मुद्दे

PM मोदी की अमेरिका यात्रा में ट्रंप से बातचीत की लिस्ट में इमिग्रेशन और टैरिफ जैसे कई बड़े मुद्दे शामिल होंगे। आइए एक नजर डालते हैं-

- पिछले महीने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ट्रंप और मोदी के बीच ये पहली द्विपक्षीय बैठक होगी। प्रधानमंत्री मोदी चौथे ऐसे विदेशी नेता हैं, जिनकी ट्रंप पिछले महीने हुए अपने शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेजबानी कर रहे हैं।

- पीएम मोदी अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन डीसी के केंद्र में स्थित US प्रेसिडेंशियल गेस्ट हाउस ब्लेयर हाउस में रहेंगे।

- हाई टैरिफ से बचने और व्यापार का विस्तार करने के मकसद से, ऐसी संभावना है कि पीएम मोदी का सबसे ज्यादा फोकस इसी बात पर होगा कि वाशिंगटन भारत के खिलाफ किसी भी तरह का ट्रेड एक्शन न करे। ट्रंप ने हाल ही में अमेरिका में वैश्विक स्टील और एल्यूमीनियम आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की, जिसके तुरंत बाद मोदी अमेरिका पहुंचे हैं। ट्रंप के इस कदम से भारतीय कंपनियों पर असर पड़ने की आशंका है।

- एजेंडे में निवेश, ऊर्जा, रक्षा, तकनीक और इमिग्रेशन से जुड़े मामले भी शामिल होने की संभावना है।

- दोनों नेताओं के हिंद-प्रशांत, यूक्रेन की स्थिति और पश्चिम एशिया के विकास पर भी बातचीत करने की संभावना है।

- इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जापानी प्रधान मंत्री शिगेरू इशिबा और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला II के बाद, पीएम मोदी चौथी विदेशी नेता है, जो शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ट्रंप से मिलने वाले हैं।

- पीएम मोदी ने वाशिंगटन में US डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (DNI) तुलसी गबार्ड के साथ बैठक की और भारत-अमेरिका दोस्ती के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा की।

- पीएम मोदी गुरुवार को व्हाइट हाउस की अपनी यात्रा के दौरान अरबपति एलॉन मस्क से मुलाकात करने वाले हैं। उनके दूसरे व्यापारिक नेताओं से भी मिलने की उम्मीद है।

- प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी की यह 10वीं और राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप की चौथी अमेरिका यात्रा है। बइडन ने 2024 में एक औपचारिक राजकीय यात्रा पर उनकी मेजबानी की। प्रधान मंत्री के रूप में पीएम मोदी की अमेरिका की पहली यात्रा 2014 में हुई थी, जब बराक ओबामा राष्ट्रपति थे।

PM Modi US Visit: अमेरिका की धरती पर पहुंचे पीएम मोदी, गर्मजोशी से स्वागत, लहराया तिरंगा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।